Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

गाडराटामें हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने मदारी को भी किया गिरफ्तार

खबर - जयंत खांखरा
खेतड़ी-
उपखंड केगाडराटाग्राममें ढाबे पर फायरिंग करने के मामले में खेतड़ी पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी हासिल हुई है ।थानाधिकारी हरदयाल सिंह ने बताया किलालचंद्रपुत्रखेताराम निवासी बटियाला तनगाडराडा ने रिपोर्ट दर्ज करवाईकि मेरा भाई रतन सैनी घुमरिया क्रेशरों के पास खाने का होटल चला रहा था तभी दिनांक 24-अक्टूबर-2017 को सांयकाल तकरीबन 6:00 बजे सफेद रंग की कंपरगाड़ी में भैरू गुर्जर, इंद्राज गुर्जर, लीलाराम छोटूराम वह 8,10 अन्य लोग हथियारों से लैस होकर होटल पर आए और मेरे भाई को जान से मारने की नीयत से उसके ऊपर फायर किया और लाठियों तथा सरियों से मारपीट की उक्त लोगों  ने मारपीट करने के बाद गल्ले में रखे 9800 रुपए भी लूट लिए तथा मेरे भाई को कंपरगाड़ी में डालकर अपहरण करके राठौड़ क्रेसर के पास पटक कर चले गए। इस पूरे मामले में पुलिस अधीक्षक मनीष अग्रवाल के दिशा निर्देश पर मामले को गंभीरता से लेकर थाना अधिकारी हरदयाल सिंह, बाबई चौकी इंचार्ज भीम सिंह ,राजवीर सिंहहेड कांस्टेबल भोमाराम, अजीत सिंह की अलग-अलग टीम गठित  कर तलाशी अभियान शुरु किया गया।सोमवार रात्रि को कई जगह पर दबिश देकर सर्च ऑपरेशन चलाया गया जिसमेंमेहाड़ा चौकी की टीम ने आरोपीकुलदीप उर्फ मदारी पुत्र भोलाराम जाति गुर्जर उम्र 19 साल निवासी हीरामल की ढाणी टर्न टिबाको धानोता हरियाणा सेगिरफ्तार किया इसी मामले में 1 दिन पहले आरोपी विक्रम उर्फ विक्की पुत्र हनुमान उम्र 22 वर्ष निवासी ढाणी भोपालातनखोहकोभुदोली शराब के ठेके में छिपे हुए को गिरफ्तार कियाथा। आरोपी से वारदात में काम में लिए गए हथियार व साथियों के बारे मेंपुछताछकी जा रही है जिनसे और भी कई वारदातें खुलने की संभावना है ।