Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

राजस्थान सरकार को गहरी नींद से जगाने के लिए किया सद्बुद्धि यज्ञ

मुख्यमंत्री और उच्च शिक्षा मंत्री के नाम तहसीलदार को दिया ज्ञापन
नवलगढ़- आज नवलगढ़ के उपखण्ड अधिकारी कार्यालय के बाहर मरुसेना कार्यकर्ताओ ने राज्य सरकार को गहरी नींद से जगाने के लिए सद्बुद्धि यज्ञ किया और मंत्रोचारण कर वसुंधरा सरकार को बुद्धि देने की भगवान से अरदास की।
मरुप्रदेश निर्माण युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष महिपाल महला ने कहा कि राज्य सरकार व प्रतिनिधियों की युवा विरोधी नीतियों के चलते आज ग्रामीण अंचल के छात्र महंगी शिक्षा लेने को मजबूर है। राज्य सरकार की कमजोर इच्छाशक्ति के चलते यहां का छात्र शिक्षा के लिए तरस रहा है।हमारी इस यज्ञ के जरिये सरकार से अपील है कि वो इस ओर ध्यान दे।
*मरुसेना प्रदेशाध्यक्ष जयन्त मूंड* ने बताया कि आज राजस्थान से राम भी रुठ गया और राज भी रुठ गया। राजस्थान का पुरुष साक्षरता में अग्रणी जिला और सर्वाधिक सैनिकों वाला जिला झुंझुनू के उपखण्ड स्तर पर सरकारी महाविद्यालयोन का ना होना दुर्भाग्य पूर्ण है। जब राजकीय महाविद्यालय मंजूर कर दिया तो भवन निर्माण में देरी क्यों,मुख्यमंत्री को अपने वादे पर रहना चाहिए। जिले भर में उदयपुरवाटी,मण्डावा,सूरजगढ़,बुहाना, चिड़ावा,गुढा राजकीय महाविद्यालय विहिन है।आज राजस्थान का युवा वर्ग बेरोजगारी से,किसान कर्ज से,छात्र वर्ग शिक्षा नीतियों व मंहगी शिक्षा व्यवस्था से तंग है। आज जिले की तहसीलों में भी राजकीय महाविद्यालय नही बने है जबकि जो बने है उनको भी हमारे यहां के भामाशाहों ने जमीन देकर,भवन निर्माण करवाकर बनवाया है। मरुप्रदेश के जिलों के साथ सरकारें आजादी के बाद से भेदभाव कर रही है। हम सद्बुद्धि यज्ञ के जरिये सोई हुई सरकार व जनप्रतिनिधियों को जगाने का कार्य कर रहे है। सरकार शांति से हमारी मांग पूरी नही करती है तो हम उग्र आंदोलन कर इस सरकार को चेताने का काम करेंगे।
इस यज्ञ में राजकीय महाविद्यालय अध्यक्ष सुनील चौधरी,सावन चौधरी,राहुल सैनी मुकुंदगढ़,सचिन झाझड़िया,राहुल ढाका बड़वासी,अंकित झाझड़िया राणासर,जिला संयोजक अजय डारा,तहसील संयोजक निशान्त जेजुसर,तहसील अध्यक्ष विकास महला,मंजीत सुंडा,प्रवीण ढाका,मोहसिन खान,पूजा सैनी,सुनीता,अनिता,पूनम,सरिता चौधरी,आसिफ चौहान,सूरज जांगिड़, संदीप गिल,वासिद खान,रहीम खान,असरफ खत्री,केशव सैनी,शुभम शर्मा,नदीम खान,अभिषेक चौधरी,रियाज खान,सहित सैकड़ो छात्र छात्राएं मौजूद थे।