Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

सैनिक चेतराम मेघवाल का नम आंखो से किया अंतिम संस्कार

खबर - जयंत खांखरा
खरकड़ा के सैनिक की ह्दय गति रूकने से हुआ निधन
सैनिक की अंतिम विदाई में खरखडा गांव में उमड़ा जनसैलाब
कोयमटूर में टैनिंग में दौड के दौरान हुआ निधन
खेतडी विधायक पुरणमल भी अंतिम संस्कार में हुए शामिल
खेतडी -उपखण्ड के खरकड़ा गांव के सैनिक का सोमवार को ह्दय गति रूकने से निधन हो गई। जिसका मंगलवार को पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया। जानकारी के अनुसार खरकड़ा निवासी चेतराम मेघवाल (45) पुत्र बुधराम मेघवाल सोमवार को कोयमटूर ट्रेनिंग में दौड़ के दौरान तबियत खराब हो गई। मंगलवार सुबह करीब बारह बजे सैनिक का पार्थिक शरीर पैतृक गांव खरकड़ा पहुंचा। पार्थिक शरीर पहुंचने पर घर में कोहराम मच गया। सैनिक के 15 साल के बेटे सोरभ ने पिता को मुखाग्नि दी। सैनिक के पार्थिव देह के साथ आए सीटी ड्राईवर अनिल कुमार ने बताया कि चेतराम मेघवाल भोपाल में 107 आरएफ हैंड कांस्टेबल पद पर सीआरपीएफ में तैनात था। कोयमटूर में चेतराम की ट्रेनिंग चल रही थी। सोमवार सुबह करीब नौ बजे चेतराम ट्रेनिंग के दौरान दोड़ लगा कर जैसे ही रूका तो उसके छाति में दर्द होने लगा। जिसके चलते उसे अस्पताल ले जाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अनिल ने बताया कि चिकित्सकों के अनुसार चेतराम कीह्दय गति रूकने से मौत हुई है। चेतराम के मौत की सूचना पर सोमवार से ही खरकड़ा गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सैनिक अपने पीछे माता-पिता, पत्नी, 18 साल की बेटी व दो बेटे को छोड़ गया। सैनिक की अंतिम यात्रा में खेतड़ी विधायक पुरणमल सैनी, सरपंच राजेश धेधड़, तहसीलदार बंशीधर योगी सहित आसपास के सैकड़ो ग्रामीण शामिल हुए।