Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

कॉलेज की बिगड़ी व्यवस्थाओं को लेकर छात्रों ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

खबर - जयंत खांखरा
खेतड़ी-राजकीय स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय में निरंजन लाल सैनी के नेतृत्व में रोहिताश सैनी ,योगेश सैनी,अनिल कुमार, सुमेर सिंह , विक्रम कुमार, राहुल कुमार, अंकित शर्मा,विजेश कुमार, नवीन कुमार, सुभाष सैनीतथा दर्जनों छात्रों नेकॉलेज की बिगड़ी हुई व्यवस्थाओं को लेकर प्राचार्य श्यामनाथ मिश्र को ज्ञापन सौंपा विज्ञापन के माध्यम से प्राचार्य को निरंजन लाल सैनी ने अवगत करवाया कि अभी तक हमारा पाठ्यक्रम पूर्ण नहीं हुआ है 3 महीने के बाद परीक्षाएं प्रारंभ हो जाएगी कॉलेज के प्राचार्य इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं ना ही क्लास लेते हैं इस कारण हमें काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है और हमारी पढ़ाई भी बाधित हो रही है। इसी के साथ प्राचार्य को अवगत कराया कि कॉलेज परिसर में असामाजिक तत्व प्रवेश करते हैं जिन्हे रोका जाए और महाविद्यालय में परिचय पत्र देख कर ही विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाए।इस मौके पर मनफूल सैनी, विकास कुमार, रोहित जांगिड़, संजय कुमार सैनी, सोहेल कुरेशी ,आदित्य, अंकित कुमार, चेतन बेनीवाल तथा अन्य छात्र उपस्थित रहे