Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

बुहाना में पानी का कुण्ड हुआ रिश्वतखोर

खबर - सुरेंद्र डैला
एसीबी ने कलाखरी ग्रामसेवक व मनरेगा लेखाकार को किया गिरफ्तार
पानी के कुंड बनवाने की एवेज में ले रखे थे रिश्वत
12 हजार में हुई थी बात, सात हजार में किया फिक्स
कलाखरी से किया गिरफ्तार, बुहाना आईटी सेंटर में की पुछताछ
बुहाना। उपखण्ड में एसीबी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कलाखरी ग्राम सेवक व मनरेगा लेखाकार को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार कलाखरी ग्राम सेवक संजू शर्मा व पंचायत समिती के लेखा सहायक अमित गुप्ता को मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना के तहत बन रहे पानी कुंड निर्माण में रिश्वत लेने के मामले में झुंझुनूं एसीबी टीम ने गिरफ्तार किया। टीम इंचार्ज हवा सिंह ने बताया कि कलाखरी निवासी बजरंग लाल यादव ने एसीबी टीम को रिपोर्ट दर्ज करवाई की कलाखरी ग्राम सेवक संजू शर्मा व पंचायत समिती के लेखा सहायक अमित गुप्ता कुंड निर्माण के लिए रिश्वत मांग रहे हैं जिस पर एसीबी टीम ने सत्यापन करवाया गया, सत्यापन के लिए 2 हजार रूपए ग्राम सेवक को व 7 हजार रूपए लेखा सहायक को देने की बात हुई। जिस पर मंगलवार को एसीबी की टीम ने ग्राम सेवक संघ शर्मा को ₹2000 रिश्वत गिरफ्तार कर लिया तथा लेखा सहायक को एसीबी टीम की कार्रवाई की सूचना की भनक लगने पर रुपए लेने से मना ले कर लिया। लेकिन एसीबी के पास सत्यापन के दौरान रिश्वत देने की रिर्काडिंग होने की वजह से कार्रवाई करते हुए दोनों को पूछताछ के लिए पकड़ लिया। टीम ने बुहाना के आईटी सेंटर में दोनों से पूछताछ की गई।