जयंत खांखरा
खेतड़ी विधानसभा क्षेत्र में जनसंवाद
खेतड़ी के सभी गांवों को मिलेगा कुंभाराम नहर से पानी

खेतड़ी -। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कहा कि झुन्झुनूं जिले के लोग पानी को तरसते रहे और पिछले 60 साल से यहां विकास के नाम पर केवल राजनीति होती रही। हमारी सरकार विकास पर राजनीति नहीं सिर्फ विकास करने में विष्वास करती है। उन्होंने कहा कि लम्बे समय से पेयजल की समस्या से जूझ रहे झुन्झुनूं जिले के गांवों को कुम्भाराम नहर का पानी मिलेगा। खेतड़ी विधानसभा क्षेत्र के सभी 85 गांवों को इस परियोजना से लाभ होगा। राजे ने यह बात गुरूवार को झुन्झुनूं जिले के खेतड़ी विधानसभा क्षेत्र के लोगों के साथ दीनबंधु मैरिज पैलेस में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि खेतड़ी के 85 गांवों में से 25 को तो इसी महीने में कुम्भाराम नहर परियोजना से पानी मिलने लगेगा और शेष गांवों को भी अगले दो माह में पेयजल आपूर्ति होगी।
पेयजल एवं सीवरेज पर खर्च होंगे 100 करोड़
मुख्यमंत्री ने जनसंवाद के दौरान घोषणा की कि आरयूआईडीपी के चैथे चरण के तहत खेतड़ी शहर में पेयजल एवं सीवरेज कार्यों के लिए 100 करोड़ रूपए खर्च किए जाएंगे।
खेतड़ी का होगा सुनियोजित विकास
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान खेतड़ी नगर को सुनियोजित रूप से विकसित करने के लिए योजना बनाने के निर्देष दिए। उन्होंने कहा कि खेतड़ी नगर एक ऐतिहासिक स्थान है, इसे सुव्यस्थित एवं सुन्दर बनाया जाना चाहिए। इसके लिए उन्होंने खेतड़ी में एक सुन्दर पार्क विकसित करने के साथ ही सोप जी का बांध, तेजोवाला का बांध तथा जयसंमद बांध का संरक्षण कर वहां पौध रोपण एवं सौन्दर्यकरण करने को कहा। उन्होंने कहा कि बांधों के संरक्षित होने से क्षेत्र की पानी की समस्या का भी समाधान होगा।
खेतड़ी उप परिवहन कार्यालय होगा क्रमोन्नत
जनसंवाद के दौरान खेतड़ी के लोगों ने उप परिवहन कार्यालय को जिला परिवहन कार्यालय में क्रमोन्नत करने की मांग की। मुख्यमंत्री ने क्षेत्र की आवष्यकता को देखते हुए मौके पर ही उप परिवहन कार्यालय को जिला परिवहन कार्यालय में क्रमोन्नत करने की घोषणा की। इस घोषणा पर क्षेत्रवासियों ने करतल ध्वनि के साथ मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
40 करोड़ से बनेगी मावंडा-मेहाड़ा-निजामपुर सड़क
मुख्यमंत्री ने लोगों की मांग पर मावंडा से मेहाड़ा निजामपुर बाॅर्डर (हरियाणा) तक करीब 40 करोड़ की लागत से 17.4 किलोमीटर सड़क शीघ्र बनवाए जाने का आष्वासन दिया।
खेतड़ी में आर्मी कैन्टीन का प्रस्ताव भेजें
कार्यक्रम में लोगों ने मांग रखी की सैनिक बाहुल्य क्षेत्र होने के कारण खेतड़ी में आर्मी कैन्टीन खोली जाए। इस पर मुख्यमंत्री ने जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को निर्देष दिए कि वे परीक्षण करवाकर आर्मी कैन्टीन के लिए शीघ्र प्रस्ताव भेजें। मुख्यमंत्री ने दूधवा नांगलिया ग्राम पंचायत के आबादी विस्तार तथा चीतड़ोली गांव में डीआई पाईपलाइन बिछवाने के लिए भी प्रस्ताव भिजवाने के निर्देष दिए।
अतिक्रमण और अवैध खनन पर सख्त मुख्यमंत्री
जनसंवाद में लोगों ने जोहड़ एवं चारागाह जमीनों पर अतिक्रमण, पेयजल के सिंचाई में उपयोग, अवैध काष्त तथा रवां गांव बांध के कैचमेन्ट एरिया में अवैध खनन की शिकायत की तो मुख्यमंत्री ने इस पर गहरी नाराजगी जताई और अधिकारियों को निर्देष दिए कि वे गंभीरता के साथ इन मामलों को देखें और समस्या का शीघ्र निस्तारण करें। उन्होंने कहा कि बांधों के कैचमेन्ट एरिया में किसी तरह की खुदाई ना हो यह सुनिष्चत किया जाए।
कार्यवाहक प्राचार्य को हटाने के निर्देश
मुख्यमंत्री को जब स्वामी विवेकानन्द स्नातकोत्तर महाविद्यालय खेतड़ी के छात्र नेता सुनील चैधरी ने काॅलेज में षिक्षकों द्वारा कक्षाएं नहीं लिए जाने तथा लम्बे समय से इसी काॅलेज में जमे होने की जानकारी दी तो मुख्यमंत्री बेहद नाराज हुई। उन्होंने मौके पर ही कार्यवाहक प्राचार्य श्यामनाथ मिश्र को यहां से हटाने के निर्देष दिए। श्रीमती राजे ने खेतड़ी के इस काॅलेज के साथ ही अन्य काॅलेजों में लम्बे समय से एक ही स्थान पर नियुक्त काॅलेज षिक्षकों को स्थानांतरित करने और काॅलेजों का समय-समय पर निरीक्षण करवाकर लापरवाह षिक्षकों पर कार्रवाई करने के भी निर्देष दिए।
अधीक्षण अभियन्ता भी करें फील्ड का दौरा
राजे ने खेतड़ी विधानसभा क्षेत्र में पीएचईड़ी से जुड़ी समस्याओं को देखते हुए अधीक्षण अभियन्ता को भी फील्ड में दौरा करने और वस्तुस्थिति का जायजा लेने के निर्देष दिए। उन्होंने पीडब्लूडी के एक्सईएन को निर्देष दिए कि हरियाणा बाॅर्डर से जुड़ी सड़कों में जो मिसिंग लिंक हैं उनके प्रस्ताव बनाकर भिजवाएं।
विकास प्रदर्षनी का अवलोकन किया
मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने खेतड़ी विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्याें पर आधारित प्रदर्षनी का अवलोकन भी किया। उन्होंने इस दौरान क्षेत्र में मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान के तहत हुए कार्यों की सराहना की।
इस अवसर पर खान राज्य मंत्री श्री सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी, सांसद श्रीमती संतोष अहलावत, विधायक श्री अभिषेक मटोरिया, संभागीय आयुक्त श्री राजेष्वर सिंह, आईजी श्री हेमन्त प्रियदर्षी, जिला कलेक्टर श्री दिनेष यादव एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
सषस्त्र सेना झण्डा दिवस पर शुभकामनाएं दी
इससे पहले मुख्यमंत्री खेतड़ी में हेलिपैड पर पहुंची तो यहां सषस्त्र सेना झण्डा दिवस के उपलक्ष्य में जिला सै