शनिवार, 6 जनवरी 2018

भाजयुमो ने अभियान चलाकर 70 नए मतदाताओं को जोड़ा

खबर - जयंत खांखरा /नरेंद्र स्वामी
खेतड़ी। कस्बे में भाजयुमो ने अभियान चलाकर मतदाताओ के नमे जोड़े गए। जिसके तहत वार्ड न 19 में शिविर लगाया गया। शिविर के मुख्य अतिथि भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सतीश गजराज थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में वाईस चेयरमैन शशि सैनी, छात्रसंघ अध्यक्ष योगेश शर्मा मौजूद थे। भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष पार्षद गजेंद्र जलन्द्रा के नेतृत्व में 70 मतदाताओं का पंजीकरण किया गया। सतीश गजराज ने नव मतदाताओं को माला पहना कर स्वागत किया। अध्यक्ष गजेंद्र जलन्द्रा ने बताया कि खेतड़ी भाजयुमो के सभी कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर क्षेत्र में सर्वे करवाया जाएगा जिसमें खेतड़ी विधानसभा के किसी भी मतदाताओं को मतदाता सूची से वंचित नहीं रखा जाएगा तथा सर्वे के दौरान जिस किसी भी पात्र व्यक्ति का मतदाता पहचान पत्र नहीं बना हो उसके लिए भी पहचान पत्र बनवाए जाएगा। इस मौके पर हवासिंह गुर्जर, डालचंद सिंधी,रवि मिश्रा,सचिव प्रशांत वर्मा ,अभिषेक शर्मा ,प्रेम शाह ,राजेन्द्र, राहुल, प्यारेलाल आदि भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे|

Share This