खबर - जयंत खांखरा 
खेतड़ी -खेतड़ी
 के राजा अजीत सिंह की 117 वीं जयंती कार्यक्रम के लिए प्रदेशाध्यक्ष 
सर्वसमाज शंकर सिंह सेफरागुवार अध्यक्ष राजपूत युवा सभा हरि ओम सिंह उसरिया
 उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह फौजी घर -घर गांव -गांव और ढाणी -ढाणी जाकर 
सामूहिक सभा करके लोगों को कार्यक्रम आयोजन स्थल पर बुलाने का न्योता दे 
रहे हैं शंकर सिंह ने बताया कि 18 जनवरी को ही खेतड़ी के मुख्य बाजार में 
एक आम सभा का आयोजन भी किया जाएगा जिसमें राजपूत करणी सेना अध्यक्ष सुखदेव 
सिंह गोगामेडी पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह गुड्डा राजपूत करणी सेना हरियाणा
 के सूरज पाल सिंह अंतर्राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के 
अध्यक्ष पंकज जोशी सोहन लाल वर्मा समाजसेवी कार्यक्रम में भाग लेंगे। साथ 
ही बताया कि 18 जनवरी को राजकीय अजीत अस्पताल के पास राजा अजीत सिंह की 
भव्य प्रतिमा पर श्रद्धांजलि और पुष्प अर्पित किए जाएंगे सर्व समाज की ओर 
से राजा अजीत सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित किए जाएंगे ।
राजा
 अजीत सिंह व स्वामी विवेकानंद की दोस्ती की मिसाल खेतड़ी बनी हुई है राजा 
अजीत सिंह ने ही स्वामी विवेकानंद को शिकागो धर्म सम्मेलन में भेजने के लिए
 पैसों की व्यवस्था की थी जो पहनावा और साफा स्वामीजी पहने हुए हैं वह भी 
राजा की ही देन है। 

 
 
 
 
