राष्ट्रीय शिक्षक संघ उपशाखा बून्दी ग्रामीण ने किया कर्तव्यबोध पर संगोष्ठी का आयोजन

खबर - जितेन्द्र वर्मा
बून्दी। राष्ट्रीय शिक्षक संघ की नगर व उपशाखा बून्दी ग्रामीण ने आज राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय ख़ोजागेट बून्दी में कर्तव्यबोध पखवाड़ा मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में शिक्षको की सम्बोधित करते हुए देवलाल गोचर प्रदेश महामंत्री ने कहा कि शिक्षक अपने आप को बालको के चरित्र व राष्ट निर्माण हेतु प्रस्तुत करें। जननी जन्मभूमि के प्रति दायित्व निभाने वाले संस्कार बालको को देने का प्रयास करे।  शिक्षको को अपने कर्तव्य का बोध है तो उनके लिए कोई कार्य असम्भव नही। शिक्षक वर्ग ही भावी पीढ़ी का निर्माता है। अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय शिक्षक संघ बून्दी के जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने कहा कि जिसको जो काम मिला वह पूर्ण मनोयोग से उसे करे  यही राष्टभक्ति है। शिक्षक विद्यार्थी ,अभिभावक,समाज व राष्ट के प्रति अपने कर्तव्य को भलीभांति पूरा करे। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षक संघ की रीति नीति पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन मुरली मनोहर माथुर ने किया।आभार अशोक उपाध्याय  नगर अध्यक्ष द्वारा दिया गया। इस अवसर पर बून्दी ग्रामीण उपशाखा का विस्तार करते हुए निम्न सदस्यों को संग़ठन में मनोनीत किया गया। ओमप्रकाश बागला सदस्य प्रधानाचार्य, अनिल गुप्ता सदस्य प्र.अ. माध्यमिक शिक्षा, दिलीप सिंह गुर्जर सदस्य प्राध्यापक,अनिता चौधरी सदस्य प्राध्यापक, मधु दाधीच सदस्य प्राध्यापक,कविता श्रृंगी सदस्य वरिष्ठ अध्यापक,नीलम माथुर सदस्य वरिष्ठ अध्यापक,अशफाक हुसैन सदस्य अध्यापक,लखन ढोली सदस्य अध्यापक,दीपा उदयवाल सदस्य प.स. अध्यापक, दीपमाला शर्मा सदस्य प.स.अध्यापक, नवलकिशोर शर्मा सदस्य संस्कृत शिक्षा, अनुबाला देवगन सदस्य महिला शिक्षक, कमलेश शर्मा सदस्य महिला शिक्षक, सदस्य रामप्रताप सदस्य शा.शिक्षक,अमर सिंह सदस्य प्रबोधक,राधेश्याम गौत्तम सदस्य प्रयोगशाला सहायक,सत्यनारायण शर्मा संयुक्त मंत्री, मनीज जैन संयुक्त मंत्री, बालचन्द शर्मा संग़ठन मंत्री, दुर्गाशंकर योगी,संघठन मंत्री,सुरेश चौधरी सह संग़ठन मंत्री,वैभव शर्मा सह सन्गठन मंत्री ,महावीर सोनी मीडिया प्रभारी
मीडिया प्रभारी महावीर सोनी के अनुसार कर्तव्यबोध गोष्ठी में विभाग सन्गठन मन्त्री महेश कुमार शर्मा,प्रदेश महिला शिक्षा प्रतिनिधि इंद्रा शर्मा, बून्दी ग्रामीण अध्यक्ष रामराज बराला, जिला सन्गठन मंत्री हरिराम मीणा, कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष मेघवाहन सिंह , महामंत्री कर्मचारी महासंघ रितेश सनाढ्य, रामेश्वर दुबे, पृथ्वीसिंह राजवत, ऋतुराज,महेश गोचर, अवनीश गोस्वामी ,ओमप्रकाश बागला,अनिल गुप्ता,रवि गौत्तम,सुमित्रा खरेडिया सत्यनारायण शर्मा, पार्वती मीणा, अंजू मीणा, नीलम माथुर,रामप्रताप सिंह , उच्चब जेन, मनोज जैन, मनीष कुमार, शिवभूषण स्वर्णकार,महावीर शर्मा, फारूक हुसैन,रामचरण शर्मा, घनश्याम बोयत, हेमराज ओड, राजकुमार आदि शिक्षक उपस्थित थे।

Share This