Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

बुथ स्तर पर बनेगी टीम…….भडोन्दा

खबर - जयंत खांखरा
युथ कांग्रेस कार्यकर्ता की बैठक संपन्न
खेतड़ी -युथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार दोपहर तीन बजे कांग्रेस कार्यालय में हुई। बैठक के मुख्य अतिथि युथ कांग्रेस लोक सभा जिलाध्यक्ष रविंद्र भडोंदा थे। अध्यक्षता एसबीसी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष चुन्नीलाल चनेजा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में सुरजगंढ अध्यक्ष मनफुल डेला, महासचिव आकाश चौधरी मौजूद थे। भडोंदा ने कहा कि मार्च के बाद हर बुथ स्तर पर युथ की टीम बनाई जाएगी जिससे पार्टी को मजबुती प्रदान होगी। साथ ही उन्होंने युथ कार्यकर्ताओं से कहा कि आगामी तीन उपचुनाव में जो भी कार्यकर्ता पार्टी के हीत के लिए जो भी जाना चाहता है वह चुनाव प्रचार के लिए जा सकता है। खेतड़ी ब्लॉक अध्यक्ष उम्मेद बुरका ने आभार प्रकट किया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष पंकज शास्त्री, गोपाल कुमावचत, रवी सोनी, सतपाल गुर्जर, बलबीर मीणा, गोतम मेहरा, प्रेम चंदेला, विनोद सोनी, शंकर बीलवा, बंटी पारीक, सतीश बगड़िया, सरजीत इलाखर, अनुराग शंखावत, सुमेरसिंह सहित कई कार्यकर्ताओं ने पार्टी हित की शपथ ली।