शुक्रवार, 23 मार्च 2018

पोदार संस्थाओं ने मनाया विश्व जल संरक्षण दिवस!

नवलगढ़:- दी आनन्दीलाल पोदार ट्रस्ट द्वारा संचालित संस्था पोदार काॅलेज, पोदार टी.टी. काॅलेज, पोदार जी.पी.एस, पोदार एस.के.पी. टायनी टोडलर प्ले स्कूल, पोदार हिन्दी माध्यम, पोदार प्राइमरी, पोदार आई.टी.आई. में विश्व जल संरक्षण दिवस मनाया गया।  कार्यक्रम उपरान्त पोदार काॅलेज के पिम्स विभाग मंे विश्व जल संरक्षण दिवस पर एक सेमीनार का आयोजन किया गया। जिसमें पोदार काॅलेज प्राचार्य डाॅ सत्येन्द्र सिंह व जूलाॅजी विभागाध्यक्ष डाॅ. दाऊलाल बोहरा ने अपने उद्बोधन में स्टाॅफ सदस्यों, विद्यार्थियों को भू-जल के गिरते जल स्तर के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए चिन्ता व्यक्त की। उसी का एक परिणाम फ्लोराइड भी है जिससे शरीर में अनेक बीमारियाँ भी उत्पन्न हुई हैं। इसके अन्तर्गत विभिन्न सभ्यताओं में जल संरक्षण की विभिन्न तकनीकों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि पीने का पानी के उपलब्धता कम होती जा रही है जिसके लिए हमें भी अपनी ओर से प्रयास करने की आवश्यकता है। हम पानी की उपयोगिता को अभी तक नहीं समझ पाये है जिससे उसके उपयोग से ज्यादा हम उसे बहा देते हैं। उन्होंने इस कार्यक्रम के माध्यम से बताया कि घर का पानी घर में, खेत का पानी खेत में रहें तथा वर्षा जल संरक्षण की बात कहीं। इसके लिए विद्यार्थियों का आह्वान किया गया कि वे आगे आएँ और जल संरक्षण के लिए स्वयं भी जागरूक हों और समाज में जाग्रति लाएँ।
पोदार ट्रस्ट चैयरमैन कान्ति कुमार आर पोदार व ट्रस्टी सुश्री वेदिका पोदार का मानना हे कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए होते रहने चाहिए। जिससे विद्यार्थियों में जल संरक्षण की आदत विकसित हो सके।



Share This