बीकानेर (जयनारायण बिस्सा)।इस बार ज्येष्ठ मास में अधिक मास (पुरुषोत्तम मास) है। यह 16 मई से 13 जून तक रहेगा। अधिक मास के कारण इस बार तीज-त्योहार पिछले साल की अपेक्षा 17 से 19 दिन तक देरी से आएंगे। ज्येष्ठ अधिक मास 19 साल बाद आ रहा है। 1999 में ज्येष्ठ मास में अधिक मास आया था। अगली बार 2037 में पुन: ज्येष्ठ अधिक मास आएगा। ज्योतिषों के अनुसार करीब तीन साल (32 माह) 16 दिन और चार घड़ी के अंतर से अधिक मास आता है। 2015 में आषाढ़ माह में अधिक मास आया था। उसके बाद अब 2018 में आ रहा है। अधिक मास में प्रतिष्ठा कर्म, विवाह आदि मंगल कार्य वर्जित है। व्रत, दान, उपवास, पारायण आदि कार्य का अक्षय पुण्य मिलता है। इस बार के बाद तीन साल बाद आश्विन मास में अधिक मास आएगा।
तीज त्योहार 2017 2018
भड़ली नवमी 2 जुलाई 21 जुलाई
देवशयन काल 4 जुलाई 23 जुलाई
गुरु पूर्णिमा 9 जुलाई 27 जुलाई
श्रावण मास 10 जुलाई 28 जुलाई
नागपंचमी 27 जुलाई 15 अगस्त
रक्षाबंधन 7 अगस्त 26 अगस्त
जन्माष्टमी 15 अगस्त 3 सितंबर
गणेश चतुर्थी 25 अगस्त 13 सितंबर
अनंत चतुर्दशी 5 सितंबर 23 सितंबर
श्राद्धपक्ष 6 सितंबर 25 सितंबर से
नवरात्रि 21 सितंबर 10 अक्टूबर से
विजयादशमी 30 सितंबर 18-19 अक्टूबर
शरद पूर्णिमा 4 अक्टूबर 23 अक्टूबर
करवा चतुर्थी 8 अक्टूबर 27 अक्टूबर
धनतेरस 17 अक्टूबर 5 नवंबर
दीपावली 19 अक्टूबर 7 नवंबर
तीज त्योहार 2017 2018
भड़ली नवमी 2 जुलाई 21 जुलाई
देवशयन काल 4 जुलाई 23 जुलाई
गुरु पूर्णिमा 9 जुलाई 27 जुलाई
श्रावण मास 10 जुलाई 28 जुलाई
नागपंचमी 27 जुलाई 15 अगस्त
रक्षाबंधन 7 अगस्त 26 अगस्त
जन्माष्टमी 15 अगस्त 3 सितंबर
गणेश चतुर्थी 25 अगस्त 13 सितंबर
अनंत चतुर्दशी 5 सितंबर 23 सितंबर
श्राद्धपक्ष 6 सितंबर 25 सितंबर से
नवरात्रि 21 सितंबर 10 अक्टूबर से
विजयादशमी 30 सितंबर 18-19 अक्टूबर
शरद पूर्णिमा 4 अक्टूबर 23 अक्टूबर
करवा चतुर्थी 8 अक्टूबर 27 अक्टूबर
धनतेरस 17 अक्टूबर 5 नवंबर
दीपावली 19 अक्टूबर 7 नवंबर