शुक्रवार, 6 अप्रैल 2018

सोशल मीडिया पर भडक़ाऊ टिप्पणी पर मामला दर्ज

बीकानेर(जयनारायण बिस्सा)। सोशल मीडिया किसी वर्ग विशेष के खिलाफ भडक़ाऊ व  अभद्र भाषा इस्तेमाल करना कई जनों को भारी पड़ा। जिसको लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर  जांच शुरू की है। जिले के छत्तरगढ़ थाने में सात जनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।  वहीं कुछ अन्य सरकारी कार्मिकों के खिलाफ भी केस दर्ज जांच शुरू की गई है।
छत्तरगढ़ थानाधिकारी विकास बिश्नोई ने बताया कि अर्जुन सिंह पुत्र गोपीसिंह ने शिकायत दी  कि कुछ लोगों द्वारा सामान्य वर्ग के खिलाफ सोशल मीडिया पर गलत पोस्ट की गई है। इनमें  सरकारी कर्मचारी भी शामिल है। जिसके बाद इसकी जांच की गई तो छत्तरगढ़ के लालावली  हल्का पटवारी हरिनारायण मीणा, लोकेश मीणा गिरदावर छत्तरगढ़,सालूराम अध्यापक साबणिया ं,अमीचंद अध्यापक खारबारा,बिन्टू कुमार अध्यापक थारूसर,संजय गर्ग व्याख्याता व अनिल  नावरिया निवासी छत्तरगढ़ को आरोपी मानते हुए इनके विरूद्व धारा 153 (क),143 में मामला  दर्ज कर जाँच शुरू कर दी गयी हैं।इसमे आरोपी सालूराम के खिलाफ पूर्व में भी शिकायत की  की जा चुकी हैं।
सरकारी कर्मचारियों को नोटिस
उधर खाजूवाला उपखंड के सरकारी कर्मचारियों को बंद का समर्थन करते हुए सर्वोच्च  न्यायालय व सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने के लिये नोटिस जारी किया गया है।  खाजूवाला एसडीएम रमेश देव ने दुलीचंद संजरवाला,32 हैड के रूपसिंह,22केवाईडी के  सुखमन्द्र सिंह,कंडल के सुभाष,सीएचसी के लैब टैक्नीशियन केवलराम सहित अन्य क र्मचारियों को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। एसडीएम ने इन कार्मिकों को सात  दिनों में अपना लिखित जबाब देने को कहा है। इन कार्मिकों पर बंद के दौरान हुडदंग क रने,बाजार में दुकानें जबरन बंद करवाने तथा आमजन से अशोभनीय व्यवहार करने का आरोप  है।

Share This