खबर - पवन शर्मा
सूरजगढ़। संगठन में किसी भी तरह की गुटबाजी नहीं पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव भी गत चुनावों की भांति ही भाजपा संगठित व एकजुट होकर चुनाव लड़ेगी उक्त कथन राज्यसभा के सांसद और उदयपुरवाटी के पूर्व विधायक रहे मदनलाल सैनी ने अभिनंदन समारोह के बाद आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कहे। सांसद मदनलाल सैनी ने कहा की भाजपा में किसी भी प्रकार को कोई गुटबाजी नहीं है। किसी मसले को लेकर आपसी मतभेद हो सकते है इसे गुटबाजी नहीं कहा जा सकता है। सांसद सैनी ने कहा की आगामी चुनावों से पूर्व ही पार्टी सभी कार्यकर्ताओ और पदाधिकारियों को एक जाजम पर लाकर संगठित होकर ही चुनाव लड़कर दुबारा सता हासिल कर राजस्थान में चली आ रही परंपरा को भी तोड़ेगी। पत्रकार वार्ता से पूर्व राज्यसभा सांसद मदनलाल सैनी का पंचायत समिति परिसर में अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य अजा आयोग अध्यक्ष व पिलानी विधायक सुंदरलाल ने की वही विशिष्ट अतिथि के रूप में पालिकाध्यक्ष सुरेंद्र चेतीवाल, ,खाद्य व्यापार संघ के जिलाध्यक्ष व भाजपा नेता सेवाराम गुप्ता ,सरपंच फोरम अध्यक्ष वीरसिंह खरडिया,पंचायत समिति सदस्य पवन मावंडिया मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरुआत में कार्यक्रम सयोंजक प्रधान शुभाष पूनिया ने मुख्य अतिथि मदनलाल सैनी का माल्यार्पण कर साफा पहनाकर और शाल ओढ़ाकर स्वागत किया। वही अन्य जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों ने भी सैनी का माल्यार्पण कर स्वागत किया चैयरमेन सुरेंद्र चेतीवाल ने अजा आयोग अध्यक्ष सुंदरलाल को माल्यार्पण कर साफा पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए मदन लाल सैनी ने आगामी चुनावों में आपसी मतभेद भुलाकर अपना स्वार्थ त्यागते हुए पार्टी हित में कार्य करने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष व जिप सदस्य सोमवीर लांबा ने किया। इस मौके पर विकास अधिकारी शुभकरण सिंह राहड़ ,पंचायत समिति सदस्य रतनसिंह तंवर ,भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र चौहान ,सरपंच राजेंद्र शर्मा ,भाजपा ओबीसी प्रकोष्ठ के हजारीलाल सैनी ,पार्षद रुकमानंद सैनी,सहवृत सदस्य राजेंद्र सौंकरिया ,विनोद शर्मा ,भाजयुमो जिला महामंत्री संजय गोयल ,संदीप शर्मा ,चिरंजीलाल शर्मा ,विकास शर्मा ,संतोष कुमावत ,कृष्ण कुमार ,जितेंद्र सिंह ,बानवीर भड़िया ,छैलूराम भड़िया ,मोहनलाल सैनी ,सजन भड़िया ,बुधराम गढ़वाल सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।