Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

विजय का हुआ आई ए एस में चयन

खबर - पवन शर्मा 
गांव में खुशी की लहर
खिरोड़ -निकट के देवीपुरा बणी गांव के निवासी एवं इन्कमटेक्स विभाग दिल्ली में कार्यरत विजय सिंह गुर्जर पुत्र लक्ष्मण सिंह गुर्जर का आई एएस में चयन हुआ है। विजय का चयन होने से गावं में खुशी की लहर छाई हुई है। साधारण परिवार एवं किसान के घर में जन्मे विजय ने आई एएस चयन में ५७४ वीं रैंक हासिल की है। चयन होने से पिता लक्ष्मण सिंह व माता चंदा देवी सहित समूचे परविार में खुशी छाई हुई है। विजय का पूर्व में राज्य प्रशासनिक सेवाओं में भी चयन हो चुका था मगर आईएएस के पद को हासिल करने के सपने के चलते राज्य प्रशासनिक सेवाओं के अवसर को छोड़ दिया था। गांव में पढ़े पले विजय ने अपनी इस सफलता को माता पिता की प्रेरणा को मान रहे है। विजय के पिता एक साधारण किसान है और माता गृहणी। विजय का चयन होने से गांव में भी काफी खुशी है।