गुरुवार, 17 मई 2018

दो पक्षों में आपसी खूनी संघर्ष ,आधा दर्जन लोग हुए घायल

खबर - विकास कनवा 
उदयपुरवाटी कस्बे के निकटवर्ती गांव छापोली में सुबह दो पक्षों में आपसी खूनी संघर्ष विवाद हो गया। विवाद में आधा दर्जन लोग घायल हो गए घायलों को निजी वाहनों से उदयपुरवाटी अस्पताल में भर्ती करवाया। सुरेश सैनी ,संगीता देवी ,बहादुर मल सैनी बुरी तरह  घायल हो गए।घायलों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। दो पक्षों में आपसी विवाद की मुख्य जड़ सरकारी हेडपंप को बताते हुए कहा है। छापोली गांव का एक निजी व्यक्ति हेडपंप को उखाड़कर अपनी निजी मोटर लगा ली। जिसकी सूचना जलदाय को दी गई जलदाय वहां के अधिकारियों ने मोटर को निकालकर वापस हैंडपंप लगा दिया। जिसके बाद व्यक्ति ने फिर से हैंडपंप उखाड़कर अपने निजी मोटर डाल दी। फिर से इस दौर चलते हुए इसकी शिकायत की गई तो, शिकायतकर्ता पर हमला बोल दिया जिसमें आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने उदयपुरवाटी पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाने गए तो राजनीतिक दबाव में आकर पुलिस मामला दर्ज करने से इनकार कर दिया। मीडिया में खबर चलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची पीड़ितों के बयान लेकर मेडिकल करवाया।

Share This