खबर - विकास कनवा
उदयपुरवाटी में धूमधाम से मनाया ईद पर्व
मुख्य ईदगाह से शाकम्भरी गेट तक शहर काजी को घोड़ी पर बैठा कर गाजे बाजे के साथ निकाली रैली
उदयपुरवाटी।पूरे देश में आज ईद उल फ़ित्र का त्यौहार पूरे जोश और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। वहीँ उदयपुरवाटी में भी आज ईद का जश्न देखते ही बन रहा है। कस्बे के मुख्य ईदगाह मैदान में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद की नमाज अदा की। मुख्य ईदगाह के बाहर लोगों को गले लगा कर ईद की मुबारकबाद दी।शहर काजी को मुख्य ईदगाह से घोड़ी पर बैठा कर गाजे बाजे के साथ शाकम्भरी गेट तक शहर काजी का स्वागत किया गया।
नमाज के बाद सभी ने गले मिल कर एक दूसरे को ईद की मुबारक बाद दी। कांग्रेस उद्योग व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव प्रेम प्रकाश सैनी, पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा, कांग्रेस नेता रविन्द्र भडाणा, पीसीसी प्रदेश महासचिव विजेन्द्र सिंह इन्द्रपुरा, मीनू सैनी, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष विशेश्वर लाल सैनी, एडवोकेट रामनिवास सैनी, के के सैनी, मोहन गुढ़ा, वॉइस चैयरमेन अमर सिंह मीणा, सैनी समाज के अध्यक्ष दौलत राम सैनी, केसर देव सैनी, थाना अधिकारी रामेश्वर लाल बगड़िया, उपखंड अधिकारी शिवपाल जाट, पटवारी गिरधारी गिरदावर जगत सिंह, सहित पुलिस प्रशासन मौजूद था।
Categories:
Jaipur Division
Jhunjhunu Distt
Latest
Religion
Udaipurwati