बुधवार, 27 जून 2018

सामाजिक संगठन वीर मंडल का छठा वार्षिकोत्सव 30 जून को

खबर - पवन शर्मा 
वार्षिकोत्सव के अवसर पर होंगे दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम 
सूरजगढ़। कस्बे में धार्मिक आयोजनों के लिए गठित धार्मिक संस्था वीर मण्डल के संगीतमय 5 वर्ष पूर्ण होने पर छठे वार्षिक उत्सव के अवसर पर दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान 29 जून शुक्रवार से प्रारंभ होंगे। वीर मंडल के अध्यक्ष सीताराम शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि वीर मंडल के छठे वार्षिकोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान मुख्य बाजार स्थित केडिया मंदिर  में आयोजित होंगे। शुक्रवार सुबह सवा नो बजे विधिवत पूजा के पश्चात अखंड रामायण का पाठ शुरू हुआ।  शनिवार 30 जून को अखंड रामायण पाठ के समापन के बाद दोपहर को प्रसाद वितरण किया जायेगा। रात्री सवा आठ बजे से नो बजे तक वार्षिक उत्सव आयोजन में आये हुए अतिथियों को सम्मान एवं ज्यौति की तैयारी की जायेगी। उसके बाद रात्री  सवा नो बजे से वार्षिक उत्सव संगीमतय सुन्दरकाण्ड का आयोजन होगा। वार्षिक उत्सव पर आयोजित सुन्दकाण्ड वीरमण्डल सूरजगढ़ का 454 वां संगीतमय सुन्दरकाण्ड आयोजन होगा। उसके बाद भजनों का कार्यक्रम सम्पूर्ण रात्रि चलेगा। शर्मा ने बताया कि आयोजन समारोह के विशिष्ट अतिथि पाण्डूपोल (सरिस्का, अलवर) हनुमान मन्दिर के प्रधान पुजारी रणतभंवर शर्मा, शास्त्रीय संगीत गायक अलवर के डॉ हरिसिंह ,झुंझुनूं के आत्माराम जांगिड़, स्वामी रूपदास मन्दिर के महतं क्रान्तिदासजी महाराज, दुर्गा मन्दिर सुलताना के मुकेश शर्मा और चित्रकार व तबला वादक प्रभाकर मिश्रा होंगे।

Share This