शुक्रवार, 6 जुलाई 2018

सांसद संतोष अहलावत का मनाया जन्मदिन

खबर - पवन शर्मा 
सूरजगढ़ - राजस्थान की एक मात्र महिला सांसद व भाजपा नेत्री संतोष अहलावत का जन्मदिवस पुरे विधानसभा क्षेत्र में उत्साह के साथ मनाया गया। सांसद आवास पर भाजपा नगर मंडल कि ओर सांसद संतोष अहलावत के जन्मदिवस पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरआत में भाजपा जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों ने श्मशान घर में वृक्षारोपण किया। उसके बाद कार्यकर्ताओ ने सांसद आवास पहुंचकर केक काटकर सांसद को जन्मदिवस की बधाई दी। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र चौहान,पार्षद राकेश नांदवाला ,सहवृत सदस्य राजेंद्र सौंकरिया ,पूर्व पालिकाध्यक्ष पार्वती देवी ,नगर महामन्त्री संतोष कुमावत, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष संदीप शर्मा,संतोष शिवानीवाल ,ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष उमेद कुमावत , राजपाल चौधरी, सत्यवीर ,कृष्ण सैनी,राधेश्याम शर्मा,धर्मवीर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। 

Share This