Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ट्रांसफॉर्मर के प्रोटेक्शन वाल नहीं बनी तो हो सकता है बड़ा हादसा

खबर - राकेश सोनी 

कोलसिया। बुगाला गांव के नए बस स्टेंड पर स्थित नेत भोमियां मंदिर के पीछे लगे ट्रांसफार्मर के चारों ओर प्रोटेक्शन वाल नहीं होने से काफी  खतरा बना हुआ है।किसान नेता सुभाष बुगालिया ने बताया कि यहां पास ही आयुर्वेदिक औषधालय व एक प्राइवेट स्कूल भी संचालित है।दिनभर आंवारा पशु भी यहां घूमते रहते हैं।यहां पर लगा ट्रांसफार्मर खुला होने से हर वक्त खतरा बना रहता है।अजमेर विद्युत वितरण निगम आप या किसी भामाशाह के सहयोग से जल्द ही यहां सेफ्टी वाल बनवाएं वरना कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।