मंगलवार, 21 अगस्त 2018

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी की जयंती मनाई

खबर - पवन शर्मा 
सुरजगढ । पुर्व प्रधान मंत्री राजीव गांधी की जयंती ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार राठी व पार्षद महावीर सैनी के नेतृत्व में मनाई गई राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर केक काटा गया। इस मौके पर पार्षद महावीर सैनी ने स्वर्गीय गांधी  के जीवन पर प्रकाश डाला तथा उनके द्वारा किये गये कार्यो के बारे में बताया सैनी ने बताया कि कार्यकर्ता के रूप में उन्हें राजीव गांधी से कई बार मिलने का मौका मिला उन्होंने बताया कि स्वर्गीय गांधी मिलनसार स्वभाव के व आम कार्यकर्ताओं को तवज्जो देने वाले व्यक्ति थे आम कार्यकर्ताओं से मिलकर बड़े खुश होते थे और हमेशा ही यह बात कहते थे आम कार्यकर्ताओं को जितना तवज्जो दिया जाएगा उतना ही पार्टी व संगठन में मजबूती आएगी साथ ही उन्होंने बताया कि स्वर्गीय गांधी किसी भी कार्यकर्ता से एक बार मिल लेते थे तो अगली बार उसे नाम से पुकारते थे। इस अवसर पर एकत्रित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए कार्यक्रम में सुरजगढ नगरपालिका उपाध्यक्ष राजकुमार गोदारा, पार्षद अंजनी कुमार कटारिया,पार्षद संजय चौधरी,पंचायत समिति सदस्य मोतीलाल यादव ,दिनेश कुमार खरडिया, बलवान, गजानंद कटारिया,रामजी सैनी, रामराज जादु, पंचायत समिति सदस्य मोतीलाल यादव, सेवादल अध्यक्ष प्रदीप शर्मा सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share This