Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

पालीराम ब्रजलाल स्कूल को दो छात्राओं मिलेगा पद्माक्षी

खबर - पवन शर्मा 
सूरजगढ़। कस्बे में जीवेम् ग्रुप द्वारा संचालित किये जा रहे शिक्षण संस्थान श्री पालीराम बृजलाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की दो छात्राओं का पद्माक्षी पुरस्कार के लिए चयन हुआ है। विधालय के काॅओर्डिनेटर प्रदीप शर्मा ने बताया कि छात्रा आस्था पुत्री  रवीन्द्र कुमार द्वारा मा. शि. बोर्ड अजमेर परीक्षा परिणाम 2018 कक्षा 10 में 97.17 प्रतिशत अंक प्राप्त करके एसटी वर्ग में पद्माक्षी पुरस्कार के लिए चयन हुआ है। इसी प्रकार छात्रा मोना सैनी द्वारा कक्षा 10 में 92.83 प्रतिशत अंक प्राप्त करके ओबीसी वर्ग में बीपीएल के रुप में पद्माक्षी पुरस्कार के लिए चयन हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य  उमेद सिंह पुनिया ने दोनों छात्राओ के उज्जवल भविष्य की कामना की तथा अभिभावकों का अभिनन्दन किया। उन्होंने बताया कि पुरस्कार बालिका फाउण्डेशन राजस्थान  सरकार द्वारा दिया जाता है। पुरस्कार की राशि 75000 हजार रूपये हैं।