Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ गणपति महोत्सवो का समापन

खबर - पवन शर्मा 
सूरजगढ़ - गणेश चतुर्थी के पावन पर्व से कस्बे में आयोजित हो रहे पांच दिवसीय गणपती महोत्सवो का समापन मंगलवार को प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ हो गया। कस्बे के वार्ड न 12 में महंत क्रांतिदास महाराज के सानिध्य में माँ राज राजेश्वरी सेवक मंडल की और से सातवां गणपती महोत्सव ,कायां छतरी में गल्लू महाराज के सानिध्य में छठा महोत्सव और वार्ड 10 में विनायक मित्र मंडल द्वारा आयोजित हुए गणपती महोत्सवो का समापन मंगलवार को धूमधाम के साथ समापन हुआ। समापन के दौरान कस्बे के प्रमुख मार्गो से सोभा यात्रा निकाली गई। 
शोभायात्रा के दौरान भक्त नाचते गाते बाबा के साथ फूलो की होली खेलते चल रहे थे। इसके अलावा नृत्य नाटिका के कलाकारों ने नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया।  कस्बे में अलग अलग स्थानों पर बने कृत्रिम तालाब में प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। माँ राजराजेश्वरी सेवक मंडल द्वारा आयोजित गणपती महोत्सव में सोमवार रात्री थानाधिकारी कमलेश चौधरी ने मातहतों के साथ पहुंचकर महाआरती में भाग लेकर बाबा नवाया। महाआरती के बाद बच्चो की सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमे नन्हे म,मुन्हे बच्चो ने नृत्यों की प्रस्तुतिया दी।