खबर - पवन शर्मा
सूरजगढ़।कस्बे के वार्ड न.12 के स्वामी रूपदास मंदिर परिसर में माँ राजराजेश्वरी सेवक मंडल के तत्वाधान में महंत क्रांतिदास महाराज के सानिध्य में आयोजित होने वाले सातवें गणपति महोत्सव की तैयारिया शुरू हो गई है। इसको लेकर बुधवार को पंडित नरेश महमियां के आचार्यत्व में मंडल के सदस्य वरिष्ठ लिपिक पवन शर्मा ने सहपत्नी भूमि पूजन कर तैयारियों का आगाज किया। आयोजन मंडल के सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि 13 सितंम्बर से सात दिवसीय गणपती महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान शुबह -शाम महाआरती और विभिन्न धार्मिक आयोजन व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें। इस अवसर पर गोपीराम सैनी ,संतोष शिवानीवाल ,ओमप्रकाश मांडीवाला,राजेश जांगिड़ ,प्रमोद चौहान ,राजेन्द्र जांगिड़ ,महेश सैन ,राजकुमार सैन ,प्रशांत चौमाल ,आनंद शर्मा ,चिंटू ,पिंटू सहित मंडल के अन्य सदस्य व कार्यकर्ता मौजूद थे।