नवलगढ़। समाजसेवी प्रमोद सेकसरिया की पुण्य स्मृति में सेवा ज्योति, मोरारका अस्पताल में द्वितीय स्वेच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 271 लोगों ने रक्तदान हेतु रजिस्ट्रेशन करवाया। जांच के बाद 201 लोगों का रक्त संग्रहित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में महिलाएं भी रक्तदान करने हेतु पहुंची। प्रातः 9 बजे प्रमोद सेकसरिया को श्रद्धांजलि देकर शिविर का शुभारंभ किया गया। गोविन्द मिश्रा ने प्रमोद सेकसरिया का परिचय दिया। शिविर में सुबह से ही रक्तदानदाताओ का तांता लग गया। रकतदान हेतु लोग जोश व उत्साह के साथ कतार में लगे हुए थे।
कैलाश बिरोलिया, संजय सिंगड़ोदिया, पवन सिंगड़ोदिया, भरत मुरारका, अजय चिरानिया, प्रो सुरेश कुमावत, महेंद्र चिरानिया, डा शिखरचंद जैन, गिरधारीलाल बारी, अभिषेक धमोरिया, डा राजेन्द्र प्रसाद शर्मा, किरन रूंथला, हर्षित सेकसरिया, स्वाति सेकसरिया, रामदेव भट्ट, मुरली मनोहर चोबदार, पत्रकार राजकुमार शर्मा, अनु महर्षि, रविन्द्र पुरोहित, राजेश नायक, सुमित चिरानिया, मुकेश भगेरिया, लक्ष्मण स्वामी, अशोक सोनी, सुशील जोशी, अरविंद आशीवाल, जितेंद्र गुप्ता, नरेश सैनी, पार्षद प्रकाश गुर्जर, जावेद लुहार, शैलेन्द्र मिश्रा, विनय पोदार सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।
Categories:
Jaipur Division
Jhunjhunu Distt
Latest
Nawalgarh