शुक्रवार, 28 दिसंबर 2018

कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया

खबर - पवन शर्मा 
सूरजगढ़। कस्बे के वार्ड 8 अंजनी भवन में शुक्रवार को राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। पालिका उपाध्यक्ष राजकुमार गोदारा व पार्षद महावीर सैनी के आतिथ्य में हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सरपंच राजकरण भड़िया ने की। कार्यकम के दौरान अतिथियों ने संगठन को मजबूत करने के साथ आगामी लोकसभा चुनावों के संदर्भ में चर्चा करते है पूर्व विधायक श्रवण कुमार को मैदान में उतारने का समर्थन देते हुए इसके लिए तैयारियां तेज करने पर चर्चा की गई। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट मदनसिंह राठौड़ ने किया। इस दौरान पार्षद अंजनी कटारिया,पार्षद पूनम कटारिया,संजय चौधरी,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार राठी, पूर्व सरपंच पौरुष मेचु, महासचिव अरविंद ओला,ब्लॉक सेवादल अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ,नगर सेवादल अध्यक्ष बाबूलाल चेतीवाल,पंचायत समिति सदस्य मोती लाल यादव,दिनेश खरड़िया,रामराज जादू,रामजीलाल सैनी,गजानंद कटारिया,कपिल शर्मा,  लियाकत पठान,महेश बड़सीवाल,देवीलाल ओला,विजय चंदेलिया,विनोद वाल्मीकि सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। 

Share This