शनिवार, 29 दिसंबर 2018

पंचायत समिति प्रधान पद के बाद पालिका पार्षद का पद हुआ रिक्त

खबर - पवन शर्मा 
वार्ड 14 की भाजपा पार्षद कीर्ति ने अध्यापक पद पर चयन के बाद दिया इस्तीफा 
सूरजगढ़  भाजपा के पंचायत समिति प्रधान पंचायत समिति सदस्य के इस्तीफे के बाद नगरपालिका के एक भाजपा पार्षद ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वार्ड 14 की पार्षद कीर्ति का अध्यापक के पद पर चयन हुए जिसके बाद उन्होंने पार्षद के पद से त्यागपत्र दे दिया है। कीर्ति के पिता और सहवृत सदस्य नरेश वर्मा ने बताया कि कीर्ति का तृतीय श्रेणी के अध्यापक लेवल द्वितीय में चयन हुआ है। उसके बाद कीर्ति ने राजनीती से दूरी बनाते हुए अपने पार्षद पद का त्यागपत्र उपखंड अधिकारी सुमन देवी को दिया। जिसके बाद एसडीएम ने उस पर मार्किंग करने के बाद त्याग पत्र को नगरपालिका अध्यक्ष सुरेंद्र चेतीवाल को भेज दिया। उपखंड अधिकारी के पास जिसे चेयरमैन चेतीवाल ने स्वीकार कर लिया। इससे पूर्व पंचायत समिति के प्रधान और पंचायत समिति के वार्ड 12 से सदस्य रहे शुभाष पूनिया ने विधायक बनने के बाद प्रधान पद व पंचायत समिति सदस्य के पद से इस्तीफा दिया था। 
   
दोनों पदों को हासिल करने के लिए भाजपा व कांग्रेस में चलेगी कसमकस 
पंचायत समिति सदस्य और नगरपालिका के पार्षद पद रिक्त होने के बाद इन पदों के लिए कुछ माह बाद होने वाले उपचुनावों में जीत के लिए भाजपा व कांग्रेस दोनों में इन पदों के लिए जद्दोहद देखने को मिलेगी। जहां भाजपा के पास रहे ये दोनों पद दुबारा अपने पास रखने के लिए भाजपा तैयारी कर रही है वही राज्य में सता पर काबिज कांग्रेस भी भाजपा से इन दोनों पदों को छीनकर दोनों निकायों में अपना बहुमत बढ़ाने के लिए पुरजोर कोशिश करेगी।     
वार्ड 14 से भाजपा की नगर पालिका पार्षद का अध्यापक पद पर चयन होने के कारण उन्होंने एसडीएम को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। जानकारी के मुताबिक महिला भाजपा पार्षद कीर्ति वर्मा जो पूर्व चेयरमैन नरेश वर्मा की बेटी है और वार्ड 14 से नगर पालिका की पार्षद है जिनका थर्ड ग्रेड टीचर में चयन हो गया है जिसके बाद कीर्ति वर्मा ने नगर पालिका में अपने पद से एसडीम सुमन चौधरी को अपना इस्तीफा सौंप दिया। कीर्ति वर्मा के इस्तीफे के बाद वार्ड 14 में  होने वाले चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई है दोनों ही पार्टियों ने अपने अपने समीकरण बैठाने में जुट गई हैं।

Share This