सोमवार, 17 दिसंबर 2018

स्व. सुशीला देवी माथुर का जीवन नारी शिक्षा को समर्पित था: डायरेक्टर विष्णु माथुर

खबर - पंकज पोरवाल 
स्वतन्त्रता सेनानी स्व. सुशीला देवी माथुर की मनाई पुण्यतिथि: 49 प्रतिभावान छात्राओं का किया सम्मान
 भीलवाड़ा । स्व. सुशीला देवी माथुर का जीवन नारी शिक्षा को समर्पित था। उन्हीं की प्रेरणा से महिला आश्रम संस्थान आज आगे बढ़ रहा हैं। यह बात महिला आश्रम संस्था के डायरेक्टर विष्णु माथुर ने स्वतंत्रता सेनानी एवं महिला आश्रम संस्था की निर्वतमान अध्यक्षा स्व. सुशीला देवी माथुर की अष्ठ्म पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धाजंलि सभा को सम्बोधित करते हुए कही। इस अवसर पर उन्होने संस्था की अध्यक्षा श्रीमती सुमित्रा पण्ड़ित द्वारा भेजे गये संदेश का वाचन करते हुए छात्राओं को निरन्तर आगे बढ़ने का संदेश दिया। इससे पुर्व शाला प्रबंधन पदाधिकारियों, प्रबंधन सदस्यों, स्टॉफ सदस्यों, छात्राओ एवं भीलवाड़ा के गणमान्यजनों ने स्वतंत्रता सेनानी एवं महिला आश्रम संस्था की निर्वतमान अध्यक्षा स्व. सुशीला देवी माथुर की अष्ठ्म पुण्यतिथि प्रेरणा दिवस के रूप में मनाते हुए पुष्पाजंलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। संस्था के कोषाध्यक्ष प्रमोद तिवारी ने छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारे संस्थापकों से प्रेरणा लेकर अपने जीवन को सही दिशा में आगे बढ़ाये तथा छात्रायें पढ़ाई के साथ हर क्षैत्र में अपनी सक्रिय भागीदारी निभायें। एमबीए कॉलेज प्राचार्य जगदीश चन्द्र भदादा ने कहा कि स्व. सुशीला जी माथुर ने महिला शिक्षा पर जोर दिया तथा उनकी सोच थी कि महिलायें किस प्रकार शिक्षा के साथ प्रोफेशनल डिग्री हासिल कर आगे बढ़े। उन्होने छात्राओं को संकल्प की शक्ति से आगे बढ़ने की बात कही। उमावि प्रधानाचार्या आशा जैमन ने उनके उच्च आदर्शो से प्रेरणा लेने की बात कही। इस अवसर पर छात्राओं ने अपने गीत व भजनों के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की। महिला आश्रम उमावि, बीएड कॉलेज, महिला आश्रम पब्लिक स्कूल, एमबीए कॉलेज की छात्रा ने प्रेरणात्मक गीत की प्रस्तुति दी। एसडीएम कॉलेज की छात्रा शिवानी लढ़ा ने देशभक्ति गीत की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन दीप्ति अजमेरा ने किया। श्रद्धाजंलि सभा के अंत में उमावि की प्रधानाचार्या द्वारा शांति पाठ कराया। इस अवसर पर प्रदीप माथुर, डॉ. माला उदावत, राजेन्द्र मारू, निरंजन राजस्थला, महिला आश्रम बीएड कॉलेज प्राचार्या अणिमा पुरोहित, एसडीएम कॉलेज प्राचार्या कीर्ति सिंह, बीपीएड कॉलेज प्राचार्या चन्द्रकान्ता त्रिपाठी, महिला आश्रम पब्लिक स्कूल प्रधानाचार्या सरिता गर्ग, उपप्रधानाचार्या ज्योति भारद्वाज, जगदीश सोमानी, गोपाल शर्मा, संजय गौड आदि उपस्थित थे।
49 प्रतिभाओं का किया सम्मान
श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद शिक्षा, खेलकूद एवं साहित्य के क्षैत्र में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को प्रेरणा पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रेरणा पुरस्कार प्राप्त करने वाली छात्राओं में अदिति लढ़ा, अंजलि शारदा, अंबिका थापा, कृतिका शर्मा, निधि शर्मा, प्रिया जोशी, पायल जैन, चन्दा माली, मुनीरा बोहरा, अक्षिता जैन, अल्का त्रिपाठी, चारूल डिडवानिया, मोनिका जोशी, दीक्षा अग्रवाल, निकिता कंवर, डिम्पल, प्रीति जैन, अंजलि असावा, आरती जैन, संगीता जाट, सोनल वैष्णव, प्रियांशी डाड, अंजलि शेखावत, सना शेख, रिचा शर्मा, आयुषी बोहरा, माया माली, मनिषा माली, कुमुद गुर्जर, कशिश गुर्जर, कविता माली, आंचल गुर्जर, रूकमणी मान, प्रमिला, मंजु जाट, मधु शर्मा, मधु रेणु, सुशीला ढाका, ट्विंकल लढ़ा, प्रियंका टेलर, हीना आंचलिया, निरमा जाट, आशा गुर्जर, पूजा खटीक, पूजा शर्मा, फिरदोस बानू, डिम्पल शर्मा, देवीका छीपा, जानवी सहित 49 प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। 

Share This