शनिवार, 5 जनवरी 2019

संगठित प्रयास के बिना कोई भी परिवर्तन सम्भव नही है: अर्जुन प्रजापति

खबर - पंकज पोरवाल 
प्रजापति समाज ने भीलवाडा आगमन पर मूर्तिकार पदमश्री सम्मानित अर्जुन प्रजापति का किया भव्य स्वागत
भीलवाड़ा । संगठित प्रयास के बिना कोई भी परिवर्तन सम्भव नही है। चाहे सत्ता में भागीदारी पाने का प्रयास हो, चाहे किसी तरह की व्यवस्था बदलनी हो, चाहे प्रचलित कुरीतियां बदलनी हो या अत्याचारों ओर अन्याय से लड़ना हो। सब कुछ संगठित प्रयास से ही सम्भव है। यह बात विश्वविख्यात मूर्तिकार पदमश्री सम्मानित अर्जुन प्रजापति ने कही। मूर्तिकार अर्जुन प्रजापति ने कहा कि भीलवाडा प्रजापति समाज राजस्थान में अहम भूमिका निभाता है। इस दौरान उन्होने जिले में श्री श्रीयादे माँ जयन्ति पर्व धूमधाम से मनाने का आग्रह किया। इससे पुर्व राजस्थान सर्व कुम्हार महासभा जिलाध्यक्ष मोहन लाल प्रजापति के नेतृत्व में प्रदाधिकारीयो ने सुखाडिया सर्किल पर पदमश्री सम्मानित मूर्तिकार अर्जुन प्रजापति का माला पहनाकर साफा बंधाकर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मोहन लाल प्रजापति ने कहा कि अकेला व्यक्ति खुद को भी नही बदल सकता उसमे भी कइयों का सहयोग चाहिए होता है। अपने, अपने समाज या फिर राष्ट्र का विकास या उत्थान और परिवर्तन ही क्यों न हो, सबके लिए संगठित प्रयास जरूरी होता है। जिला महामंत्री सोहन लाल प्रजापति ने बताया कि जिला उपाध्यक्ष कानाराम प्रजापति, जिला प्रभारी राधेश्याम, जिला मंत्री नारायण प्रजापति, कांग्रेस सेवादल प्रदेश सचिव राजकुमार प्रजापति, युवा मोर्चा प्रभारी सत्यनारायण प्रजापति, युवा शहर अध्यक्ष अर्जुन प्रजापति, शहर महामंत्री संजय प्रजापति, अशोक प्रजापति, मदन प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष बिरदीचन्द प्रजापति, श्यामलाल प्रजापति, कैलाशचन्द्र प्रजापति सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे। बीएचल फोटो 1


Share This