गुरुवार, 17 जनवरी 2019

पोदार काॅलेज में तीन दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी व शैक्षणिक मेले का हुआ शुभारंभ

नवलगढ़:- दी आनन्दीलाल पोदार ट्रस्ट द्वारा संचालित संस्था पोदार काॅलेज में आज त्रि-दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी  व शैक्षणिक मेले का विधिवत शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि एस.डी.एम., नवलगढ़  हवाई सिंह यादव, विशिष्ठ अतिथि, थाना अधिकारी  महावीर सिंह राठौड, कैलाश  चोटिया (समाजसेवी), ए.बी.ई.ई.ओ.  उम्मेद जी महला, सरस्वती स्कूल निदेशक  बीरबल सिंह  गोदारा, पोदार ट्रस्ट के अधिशाषी निदेशक  एम डी शानबाग , पोदार ट्रस्ट के सचिव प्रो एम सी मालू, पोदार ट्रस्ट के निदेशक डाॅ. वी.एस. शुक्ला, काॅलेज प्राचार्य डाॅ. सत्येन्द्र सिंह एवं  रविन्द्र पुरोहित के द्वारा रिबन काटकर, माँ शारदे के समक्ष द्वीप प्रज्ज्वलन के साथ ही प्रदर्शनी  का औपचारिक उद्घाटन हुआ।  विज्ञान प्रदर्शनी  में विद्यार्थियों द्वारा निर्मित प्रोजेक्ट व माॅडल आकर्षण का केन्द्र रहें। प्रदर्शनी  में विद्यार्थियों व दुकानदारों द्वारा लगाई गयी स्टाॅल का अतिथियों ने अवलोकन किया। काॅलेज प्राचार्य व निदेशक  महोदय ने अतिथियों को विज्ञान प्रयोगशालाओं एवं लाइब्रेरी का भी भ्रमण करवाया। तीन दिन तक चलने वाले इस आयोजन में क्षेत्र के स्कूल-काॅलेजों के विद्यार्थी व स्टाफ सदस्य भी भ्रमण कर विज्ञान एवं तकनीक से जुड़े पहलुओं के बारे में जानेंगें। विभिन्न विद्यालयों द्वारा आये छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शनी  में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
पोदार ट्रस्ट के चेयरमैन कान्तिकुमार आर. पोदार व ट्रस्टी सुश्री वेदिका पोदार का मानना है कि इस प्रकार की प्रदर्शनी  व शैक्षणिक मेलों से ज्ञान का आदान-प्रदान बढ़ता है। अतः विद्यार्थियों को इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।


Share This