गुरुवार, 10 जनवरी 2019

नेशनल हैराल्ड पर क्यों मौन है राहुल गाँधी: भाजपा

खबर - विकास कनवा 
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मुकेश पारीक ने कांग्रेस के द्वारा मोदी विरोधी हाॅर्डिंग्स लगाए जाने का विरोध किया है।  पारीक ने कहा कि राफेल मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा मुँह की खाने के बावजूद कांग्रेस बार-बार झूंठ बोल रही है। देश की जनता यह जान चुकी है कि राफेल डील दो देशों के बीच में हुई है। इसमें कोई घोटाले की सम्भावना नहीं हो सकती। पारीक ने कहा कि कांग्रेस की सरकारों की परम्परा में हर सौदों में बिचैलियों की भूमिका रही है। इसलिए राहुल गाँधी बार-बार बिचैलियों की बात करते है। कांग्रेस हाॅर्डिंग्स की घटिया राजनीति पर उतरेगी तो देश में कांग्रेस के घोटालों के हाॅर्डिंग्स की बाढ़ आ जायेगी। देश की जनता क्वात्रोची और राॅबर्ट वाड्रा के कारनामों को भूली नहीं है। कांग्रेस के घोटालों की लम्बी लिस्ट है। राहुल गाँधी उस पर क्यों मौन रहते है। पारीक ने कहा कि प्रधानमंत्री पर मौन रहने का आरोप लगाने वाले राहुल नेशनल हैराल्ड पर क्यों मौन है।



Share This