Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत वाहन चालकों को दी जानकारी

खबर - पवन शर्मा 

सूरजगढ़। राजस्थान पुलिस द्वारा बढ़ते सड़क हादसों की रोकथाम व जागरूकता के लिए  ने  सड़क यातायात सुरक्षा सप्ताह अभियान रखा है इसी अभियान के तहत बुढ़ार को कार्यवाहक थानाधिकारी अमरसिंह के नेतृत्व में काजड़ा चुंगी चौराहे के पास थाना तिराहे पर स्थानीय पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमो की जानकारी दी। इस दौरान 32 वाहनों के रिफ्लेक्टर लगाए गए। वही यातायात नियमो का उलंग्घन करते पाए जाने पर 15 वाहनों का चलान भी काटा गया। इस मौके पर हैड कांस्टेबल ललित शर्मा,ज्ञान सिंह ,सुनील कुमार ,कांस्टेबल स्नेह कुमार,विकास कुमार,जगदीप सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे।