रविवार, 10 मार्च 2019

#BIKANER विप्र फाउण्डेशन के प्रदेश कार्यालय का शुभारम्भ

बीकानेर। राजस्थान के बीकानेर में ब्राह्मण समाज के अंतराष्ट्रीय वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन राजस्थान जोन बी-1 व बीकानेर जिले के प्रधान कार्यालय का शुभारम्भ रविवार को भगवान श्री परशुरामजी व गणेशजी के तैलचित्र के समक्ष पूज्य संत बजरंगदासजी महाराज, ब्रह्म गायत्री सेवाश्रम के अधिष्ठाता रामेश्वरानंदजी ने मंत्रोच्चारण के साथ दीप रोशन कर किया। बतौर मुख्य अतिथि विप्र फाउण्डेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महावीर प्रसाद शर्मा व राष्ट्रीय महामंत्री भरतराम तिवाड़ी, पंडित जुगलकिशोर ओझा 'पुजारी बाबा' व विप्र फाउण्डेशन की राष्ट्रीय महिला मोर्चा अध्यक्ष ज्योतिषाचार्य सरस्वती गौड़, राष्ट्रीय कारिणी सदस्य परमानंद ओझा, राजकुमार किराडू ने संयुक्त रूप से नवीन कार्यलय का उद्घाटन किया व नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष भँवर पुरोहित को कार्यभार ग्रहण करवाकर 
शुभकामनाएं दी। शर्मा ने विप्र समाज के लोगों के समक्ष विचार व्यक्त करते हुए कहा कि ये कार्य पुरखों के सद्कर्मों, दैवीय अनुग्रह और कार्यकर्ताओं की शुभेच्छाओं से संभव हुआ है। ना जाने कितने श्रम की आहुति इसमें लगी है और यह फाउण्डेशन द्वारा किये गए नि:श्वार्थ जन कार्यों का प्रतिफल है। इस प्रदेश कार्यालय से उज्ज्वल भविष्य, शिक्षा, रोजगार और संस्कार उत्थान की ऐसी मजबूत आधारशिला खड़ी की जाएगी जो सम्पूर्ण विश्व में बसे विप्रजनों के गौरव, सम्मान और हुँकार का प्रतीक बने। तिवाड़ी ने कहा कि विप्र फाउंडेशन द्वारा संचालित समाजहित की गतिविधियों के विस्तार हेतु राजस्थान जोन बी-1 के प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन किया गया है। यंहा से जोन बी-1 के 12 जिलों की गतिविधियों को संचालित किया जाएगा और एक मजबूत संगठन के लिए बीकानेर विप्र समाज का योगदान अविस्मरणीय है। इस अवसर पर धनसुख तावनियां, विफा युवा मंच के प्रदेश महामंत्री दिनेश ओझा, मुकेश सारस्वत, रविन्द्र जाजड़ा, राजू पारीक क्रोन्या, गोविंद सारस्वत, गोविंद चूरा, देहात अध्यक्ष रामेश्वर जाजड़ा, नंदकिशोर गालरिया, जेपी व्यास, मोतीलाल हर्ष, पार्षद राजा सेवग, मगन महाराज, भँवर उपाध्याय व विप्र फाउंडेशन के जिला और प्रदेश पदाधिकारी सहित बीकानेर विप्र समाज के मौजिज विप्रजन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री सुभाष जोशी और गणेश कलवानी ने किया।

Share This