बुधवार, 3 अप्रैल 2019

लोकसभा चुनावों से पूर्व ही भाजपा को लगा बड़ा झटका

खबर - पवन शर्मा 
चेयरमैन सुरेंद्र चेतीवाल ने भाजपा छोड़ कांग्रेस का थामा दामन 
सूरजगढ़। जैसे जैसे लोकसभा चुनावों को समय नजदीक आता जा रहा है वैसे वैसे ही राजनैतिक हालत भी अब बदले बदले नजर आने लगे है। सूरजगढ़ की स्थानीय राजनीति में बुधवार को बड़ा राजनैतिक बदलाव देखने को मिला है जहां लोकसभा चुनावों से पूर्व ही भाजपा को बड़ा झटका लगा है। और ये झटका दिया उनके खुद के बोर्ड के चेयरमेन सुरेंद्र चेतीवाल ने। बुधवार को जयपुर में सूरजगढ़ नगरपालिका चेयरमैन सुरेंद्र चेतीवाल ने भाजपा छोड़  कांग्रेस का दामन थाम लिया। चेयरमैन सुरेंद्र चेतीवाल ने पूर्व चेयरमेन सुरेश शर्मा के साथ कांग्रेस को ज्वाइन कर नए राजनैतिक सफर का आगाज कर दिया। जयपुर में सीएम अशोक गहलोत और डिप्टी सीएम सचिन पायलेट के समक्ष दोनों ने कांग्रेस ज्वाइन कर ली। सुरेश चेयरमेन के साथ उनके समर्थक पूर्व वाइस चेयरमेन लक्ष्मी देवी बासिया के पति मोतीलाल बासिया ,नरेंद्र सिंह  शेखावत आदि ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली।


जादूगर के जादू से खत्म हुई गुटबाजी 
राजनीति के जादूगर कहे जाने वाले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की जादूगरी का असर बुधवार को भी देखने को मिला। मुख्यमंत्री की जादूगरी का असर ही देखिये की लोकसभा चुनावों में टुकड़ो में बंटी नजर आ रही कांग्रेस अब संगठित हुई दिखने लगी है। एक दूसरे के विरोधी समझे जा रहे जनप्रतिनिधि भी लोकसभा चुनाव में जीत के लिए एक जुट व संगठित हो गए है। सूरजगढ़ क्षेत्र में पिछले करीब दस वर्षो से एक दूसरे के धूर विरोधी रहे पूर्व विधायक श्रवण कुमार व पूर्व चेयरमेन सुरेश शर्मा भी आने वाले चुनावों में एक साथ प्रचार व बैठके कर जीत का मैदान तैयार करते नजर आएंगे। 

भाजपा की राहे हुई मुश्किल 
विधानसभा चुनावों में जीत से उत्साहित नजर आने वाली भाजपा की राहे भी क्षेत्र में अब कठिन होती दिखाई पड़ने लगी है। वर्तमान चेयरमेन सुरेंद्र चेतीवाल और पूर्व चेयरमेन सुरेश शर्मा के कांग्रेस में चले जाने से जहाँ कांग्रेस को जीवनदान मिला है वही इसमें भाजपा की राहे कंटीली हो गई है।  

हिंदी नववर्ष की पूर्व संध्या पर बाइक रैली कल 
सूरजगढ़। विक्रम संवत 2076 की पूर्व संध्या पर हिंदु युवा वाहनी के तत्वाधान में बाइक रैली का आयोजन कल शुक्रवार को होगा। हिन्दू युवा वाहिनी के तहसील अध्यक्ष पुनीत बड़गुर्जर और उमेश कुमार ने बताया की बाबा शादीनाथ आश्रम से शुक्रवार दोपहर तीन बजे से नववर्ष की पूर्व संध्या पर बाइक रैली का आयोजन किया जा रहा है। बाइक रैली आश्रम से प्रारंभ होकर कस्बे के प्रमुख स्थानों से गुजरेगी।

Share This