सोमवार, 22 अप्रैल 2019

पोदार शिक्षण संस्थाओं में मनाया विश्व पृथ्वी दिवस!

नवलगढ़: दी आनन्दीलाल पोदार ट्रस्ट की ट्रस्टी सुश्री वेदिका पोदार द्वारा चलाई जा रही मुहिम ‘‘वृक्ष लगाओ - भविष्य बचाओ’’ के तहत् पोदार काॅलेज, पोदार टी.टी. काॅलेज, पोदार जी.पी.एस., पोदार एस.के.पी. टायनी टोडलर, पोदार हिन्दी माध्यम, पोदार प्राइमरी एवं पोदार आई.टी.आई में पृथ्वी दिवस मनाया गया। इस मौके पर पोदार काॅलेज जूलोजी विभागध्यक्ष प्रो. दाऊलाल बोहरा ने विद्यार्थियों को पृथ्वी दिवस मनाए जाने के बारे में विस्तार से बताया। इन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि पृथ्वी दिवस एक वार्षिक आयोजन है जिसे प्रति वर्ष 22 अप्रैल को दुनिया भर में पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्थन प्रदर्शित  करने के लिए आयोजित किया जाता है। जिसे मनाने का सबसे बड़ा कारण है कि पृथ्वी और पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करना है। इस दिन हर कोई पृथ्वी को बचाने का संकल्प करता है। हमें आज के दिन यह संकल्प लेना चाहिए कि हम पृथ्वी पर कम से कम कचरा फैलायें अधिक से अधिक पेड़ लगाये व कम से कम बिजली का इस्तेमाल करें और बेकार में पानी न बहाएं। विश्व  पृथ्वी दिवस के मौके पर विद्यार्थियों द्वारा काॅलेज परिसर में वृक्षारोपण किया गया।
पोदार ट्रस्ट के चेयरमैन कान्तिकुमार आर. पोदार व ट्रस्टी सुश्री वेदिका पोदार ने विष्व पृथ्वी दिवस पर सभी को शुभकामनाएं प्रेषित कर कहा कि पृथ्वी को सुरक्षित व सुन्दर रखने के लिए सभी को अधिकाधिक वृक्ष लगाकर एवं पृथ्वी को कचरा मुक्त बना कर सुन्दर बनाने के लिए कार्य करना चाहिए।


Share This