गुरुवार, 18 अप्रैल 2019

देश को मजबूत हाथो में सौंपने के लिए मोदी को दुबारा दिलाये बागडोर : विधायक पूनिया

खबर - पवन शर्मा 
सूरजगढ़ । देश को सुरक्षित व मजबूत हाथों में सौंपने के लिए दुबारा से पीएम मोदी के हाथ में दे सत्ता की बागडोर उक्त कथन विधायक शुभाष पूनिया ने बुधवार को भाजपा के चुनावी कार्यालय के उद्धघाटन के दौरान कहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक शुभाष पूनिया ने कांग्रेस सरकार पर निशाने साधते हुए कहा की दस दिन में किसानो का कर्जा माफ़ करने के दावे कर राज्य में सत्ता हासिल करने वाली कांग्रेस ने कर्जा माफ़ करने के नाम पर किसानो को देखा दिया है। भाजपा के लोकसभा प्रभारी व पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओ से कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में देश ने विकास के आयाम स्थापित किये है। विश्व में भी भारत की साख मजबूत हुई है। शर्मा ने कार्यकर्ताओ से कहा की सब पीएम मोदी की कल्याणकारी योजनाओ को लेकर जनता के बिच जाए और जनता को उन योजनाओ से मिले लाभ की जानकारी देते हुए दुबारा से जिले में भाजपा का कमल खिलाने का सामूहिक प्रयास करे। कार्यक्रम को बुहाना की पूर्व प्रधान नीता यादव , भाजपा जिला महामंत्री विकास शर्मा,पूर्व पालिकाध्यक्ष नरेश वर्मा,पूर्व पालिका उपाध्यक्ष विश्वनाथ पुजारी,भाजपा नगरमंडल अध्यक्ष संजय गोयल व अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिप सदस्य सोमवीर लाम्बा ने किया। इस मौके पर पार्षद रुक्मानंद सैनी,वरिष्ठ कार्यकर्ता व समाजसेवी सजन अग्रवाल,पूर्व सहवृत सदस्य राजेंद्र शर्मा,ब्रजमोहन तुलस्यान,विनोद शर्मा,विनोद खेतान,विनोद छक्कड़ ,शिवकुमार जांगिड़, रामानंद चंदेलिया,युवा मोर्चा नगरध्यक्ष संदीप शर्मा,सुनील पालीवाल,ग्रामीण मंडल अध्यक्ष घनश्याम शेखावत,मनोज पुजारी,संजय कनोडिया,दुलीचंद सैनी,नवीन अग्रवाल,नरेंद्र बावरिया ,आनंद गुप्ता,अजय बिलोटिया,नरेश भार्गव मीडिया प्रभारी मनोज शर्मा,अमित कौशिक,आईटी सेल मोहित जोशी,अशोक शर्मा,महेश कनोडिया,रामजी लाल कुमावत,रोहतास सैनी,अनिल जांगिड़,संतकुमार टेलर,शिवरतन गुरु समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। 

Share This