मंगलवार, 4 जून 2019

इस्लामपुर ईदगाह में 7:30 बजे होगी ईद की नमाज


खबर - मोहम्मद आरिफ चंदेल 
इस्लामपुर. रमजान का मुकद्दस महीना समाप्त होने पर बुधवार को मुस्लिम भाइयों द्वारा हर्षोल्लास के साथ ईद का त्योहार मनाया जाएगा। ईद को लेकर मुस्लिम मोहल्लों व मस्जिदों में विशेष सजावट की गई है। वहीं बाजार में भी दिनभर चहल-पहल नजर आई और मुस्लिम भाई देर रात तक कपड़े, सेवइंया व खजूर की खरीददारी करते नजर आए। बड़ी व छोटी दोनों ईदगाह में ईद की नमाज  सुबह साढ़े सात बजे होगी। बड़ी ईदगाह में ईद की नमाज मौलाना मुस्तफा आलम व छोटी ईदगाह में ईद की नमाज मौलाना उमर अदा करवाएंगे।  तेज गर्मी को देखते हुए दोनों ईदगाहों में पानी व कूलर-पंखों की विशेष व्यवस्था करवाई
गई है।

Share This