नवलगढ़ -आज भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल नवलगढ़ द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद स्वर्गीय श्री मदन लाल सैनी की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन जीवराजका गेस्ट हाउस में किया गया । जिसमें भजन गायक विकास पारिक और विकास सोनी द्वारा रामधुनी गाकर मदन लाल सैनी को श्रद्धांजलि दी गई । सभा के अंत में सभी ने दो मिनिट का मौन धारण करके दिवंगत आत्मा को सदगति प्रदान करने की कामना की । एक घंटे चली श्रद्धांजलि सभा में रामधुनी के बीच भाजपा कार्यकर्ताओं एवं विविध सामाजिक संगठन जिसमें जनमंगल सेवा संस्थान ठा. आनंद सिंह जी शेखावत, अलायंस क्लब के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर दयाशंकर जांगिड़, वैश्य समाज के पूर्व राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत मुरारका, कपड़ा व्यापार संघ के अध्यक्ष मुरारीलाल सुंदरिया, सब्जी मंडी अध्यक्ष कन्हैया लाल सैनी सहित कई संगठनों ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की श्रद्धांजलि सभा में भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष मोहनलाल चूड़ी वाल, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य फूलचंद सैनी, भाजपा जिला महामंत्री योगेंद्र मिश्रा, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जोशी, पूर्व मंडल अध्यक्ष सीताराम बिरोलिया, रामकुमार सिंह राठौड़, वैध रामकृष्ण सोनक, दिलीप चोखानी, भाजयुमो अध्यक्ष गौतम खंडेलवाल, भाजपा उपाध्यक्ष तरुण मिन्तर, अनिल जाखड़, मुरली मनोहर चोबदार, प्रोफेसर गिरधारी लाल घोड़ेला, सुरेंद्र ख्यालिया, श्याम सुंदर सैनी, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता जगदीश जांगिड़, देवकीनंदन शर्मा, गोवर्धन सिंह राजपुरोहित, पूर्व मंडल अध्यक्ष जयंती बील, मक्खन लाल सैनी, विजेंद्र सिंह, रतनलाल, हरिराम सैनी, अनील जाखड़, शिव दयाल सैनी, मनोहरलाल सैनी, अल्पसंख्यक मोर्चा नदीम भाटी, मुरारीलाल इंदौरिया सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता एवं प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे ।
- Home-icon
- Rajasthan
- _Division संभाग
- __Jaipur Division
- __Jodhpur Division
- __Bikaner Division
- __Ajmer Division
- __Udaipur Division
- __Bharatpur Division
- __Kota Division
- __Sikar Division
- __Pali Division
- __Banswara Division
- _Business
- _Entertainment
- _SiteMap
- _Error Page
- Politics
- Video
- _Rajsamachar Youtube Chaneel
- Crime News