रविवार, 21 जुलाई 2019

सामूहिक संगीतमय अमृतवाणी पाठ करके विश्व शांति व प्राणी मात्र के कल्याण की मंगलकामना की

नवलगढ़। अमृतवाणी संघ नवलगढ़ की ओर से रविवार को राणीशक्ति मंदिर में सामूहिक संगीतमय अमृतवाणी पाठ करके विश्व शांति व प्राणी मात्र के कल्याण की मंगलकामना की गई। गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरूवात हुई। इसके पश्चात् सामुहिक संगीतमय हनुमान चालीसा, अमृतवाणी पाठ, रामधुन व राम स्तुति की गई। सुभाषसिंह कछावा, अशोक शर्मा, संजय सिंगड़ोदिया व सुभाष टेलर ने ‘नम शिवाय नम शिवाय रटता जा, ओम शिव ओम शिव रटता जा....’ भजन सुनाकर भगवान को रिझाया। इस अवसर पर पुजारी श्यामबिहारी शर्मा, कैलाश चोटिया, मुरलीसिंह, सुरेन्द्र त्रिवेदी, संतोष त्रिवेदी, सुनील, नरेन्द्र, रामोतार चेजारा, दुर्गाप्रसाद डीडवानिया, सुमन डीडवानिया, बाबूलाल चेजारा, ओमप्रकाश शर्मा, जुगल टेलर, विमल बेरीवाल, राम मोहन सेकसरिया, शिवकुमार सिंगड़ोदिया, रूड़मल मुरारका, कैलाशचंद बिरोलिया, अशोक सोनी, शकुंतला सोनी, जयपालसिंह शेखावत, महेन्द्र सिंगड़ोदिया, सूर्यकांत चोटिया, सुनिल जोशी, शंकरलाल चेजारा, विजय मुरारका, अर्जुनलाल सैनी, गिरधारी सैनी, मुकेश शर्मा, हरीराम सैनी, अरविंद आशीवाल, गौरव गुप्ता, मुरली चोबदार, सीताराम घोड़ेला, विश्वास कुमावत, सुभाष टेलर, नन्दकिशोर सोनी, ओमी पंडित, अनिल मिंतर, भूपेश पारीक, कृष्णकांत डीडवानिया, अनिल चोटिया, उमेश जोशी व संजय सोनी आदि श्रद्धालुगण उपस्थित थे। 

Share This