Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

सामूहिक संगीतमय अमृतवाणी पाठ करके विश्व शांति व प्राणी मात्र के कल्याण की मंगलकामना की

नवलगढ़। अमृतवाणी संघ नवलगढ़ की ओर से रविवार को राणीशक्ति मंदिर में सामूहिक संगीतमय अमृतवाणी पाठ करके विश्व शांति व प्राणी मात्र के कल्याण की मंगलकामना की गई। गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरूवात हुई। इसके पश्चात् सामुहिक संगीतमय हनुमान चालीसा, अमृतवाणी पाठ, रामधुन व राम स्तुति की गई। सुभाषसिंह कछावा, संजय सिंगड़ोदिया व सुभाष टेलर ने ‘आओ आ जाओ भोलेनाथ, तेरे खयालों में खोया रहूॅं मैं, जागू दिन और रात....’ भजन सुनाकर भगवान को रिझाया। इस अवसर पर पुजारी श्यामबिहारी शर्मा, कैलाश चोटिया, मुरलीसिंह, सुरेन्द्र त्रिवेदी, महेन्द्र सिंगड़ोदिया, भंवरसिंह, सुभाषसिंह कछावा, प्रमोद सिंगड़ोदिया, राम मोहन सेकसरिया, रूड़मल मुरारका, विष्णुदत्त रस्तौगी, अरविंद आशीवाल, विजय मुरारका, दुर्गाप्रसाद डीडवानिया, सुमन डीडवानिया, मुरारी बगड़िया, उषा बिरोलिया, शिवकुमार सिंगड़ोदिया, सुनिल जोशी, मुरलीमनोहर चोबदार, अशोक सोनी, शकुंतला सोनी, गौरव गुप्ता, डाॅ जगदीशप्रसाद कड़वासरा, अरविंद जाखड़, नन्दकिशोर सोनी, राकेश मावतवाल, मुकेश शर्मा, अर्जुनलाल सैनी, गिरधारीलाल सैनी, अभिषेक शर्मा, हरीराम सैनी, सुभाष टेलर, अजयकिशोर चिरानिया, जयचंद, कैलाश शर्मा, सीताराम  घोड़ेला, नर्मदादेवी घोड़ेला, अनिल मिंतर, ओमी पंडित, बाबूलाल चेजारा, लक्ष्मण स्वामी, हरलाल, देवेन्द्र वर्मा, कैलाशचंद बिरोलिया व संजय सोनी आदि श्रद्धालुगण उपस्थित थे।