बुधवार, 18 सितंबर 2019

उदयपुरवाटी के गुढागौड़जी में नारी सशक्तिकरण अभियान की दिलाई छात्र-छात्राओं को शपथ।

खबर - विकास कनवा 
झुंझुनू एसपी गौरव यादव रहे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि।
झुंझुनू एसपी गौरव यादव ने की नारी सशक्ति अभियान की शुरुआत।
महिला सशक्तिकरण अभियान के दौरान देख कानूनी जानकारियां।
उदयपुरवाटी विधानसभा क्षेत्र के गुढागौड़जी में स्थित संस्कार साइंस अकैडमी स्कूल के प्रांगण में नारी सशक्तिकरण अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झुंझुनू एसपी गौरव यादव रहे वहीं विशिष्ट अतिथि उदयपुरवाटी एसडीएम हवा सिंह यादव सीडीपीओ मुकेश शर्मा, डॉ अनीता भावरियां, प्रधान सविता खरवास,सरपंच संजू चौधरी ,व रंजनी वर्मा, प्रतिनिधि सरपंच ख्यालीराम वर्मा मौजूद रहे। वहीं पुलिस अधीक्षक गौरव यादव ने महिला नारी सशक्तिकरण अभियान के बारे में जानकारी देते हुए कहा है कि महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत महिलाओं से जुड़े सामाजिक आर्थिक राजनीतिक और कानूनी मुद्दों पर संवेदनशील और सरोकार व्यक्त किया जिसमें महिला सशक्तिकरण की प्रक्रिया में समाज को परंपरिक पितृसत्तात्मक दृष्टिकोण के प्रति जागरूक किया गया। जिसमें महिलाओं की स्थिति को सदैव कमजोर माना है।
अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं ने महिलाओं को सामाजिक समझता व स्वतंत्रता न्याय के राजनीतिक अधिकारों पर प्राप्ति के महत्व भूमिका के बारे में जानकारी दी। इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसपी गौरव यादव को स्कूल चेयरमैन प्रहलाद सिंह बांगड़वा ने माला व साफा पहनाकर गुलदस्ता भेंट किया है। वही आए हुए अन्य अधिकारियों का भी माला व साफा गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। इस दौरान महिला पुलिसकर्मी अध्यापिका आशा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व अस्पताल की महिला कर्मचारी ने स्कूल की बालिकाओं आए दिन होने वाली अप्रिय घटनाओं की रोकथाम के लिए कानूनी जानकारियां दी। इस अभियान में शिक्षा बेरोजगार स्वास्थ्य व पोषण स्वच्छता व सुरक्षा जैसी महत्व विषय पर चर्चा की गई ।इस दौरान दर्जनों स्कूल की छात्र छात्राएं कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम के शुभारंभ से पहले आए हुए मुख्य अतिथियों के हाथों से सरस्वती माता के दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में झुंझुनू एसपी गौरव यादव, उदयपुरवाटी एसडीएम हवाई सिंह यादव, सरपंच फार्म अध्यक्ष संजू चौधरी, सीडीपीओ मुकेश शर्मा, एसीबीईओ दुर्गा चौधरी ,उदयपुरवाटी प्रधान सविता खरवास, गुढ़ागौड़जी थानाधिकारी राजेंद्र शर्मा, नवलगढ़ डीएसपी रामचंद्र मुंड, गुढागौड़जी डॉ अनीता भावरियां, स्कूल चेयरमैन प्रहलाद बांगड़वा, वीरेंद्र प्रताप साहू, जेपी बुडानिया, अरविंद सिंगोदिया, नीलधर जांगिड़, राम सिंह दीवान पंकज मलिक सहित अनेक लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे।

Share This