बुधवार, 18 दिसंबर 2019

पंचायत राज चुनाव बड़ी मजबूती के साथ लड़ा जाएगा: लादूलाल तेली

खबर - पंकज पोरवाल 
एडवोकेट लादू लाल तेली बने भाजपा जिलाध्यक्ष, समर्थकों में दौड़ी खुशी की लहर, जिला संगठन में फेरबदल के संकेत
भीलवाड़ा । प्रदेश भाजपा ने मंगलवार शाम प्रदेश में 25 जिलाध्यक्ष की घोषणा की थी। उसी क्रम में भीलवाड़ा जिले में भी युवा राजनेता एडवोकेट लादू लाल तेली को भाजपा के जिला अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है। जिला अध्यक्ष पद पर लादू लाल तेली के मनोनयन के बाद भीलवाड़ा जिले के भाजपा कार्यकर्ता तेली के निवास पर पहुंचे और उनका मुंह मीठा कराया और भव्य स्वागत किया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां के करीबी रहे नवनियुक्त जिलाध्यक्ष तेली ने कहा कि मेरे लिए यह जीवन की सबसे बड़ी खुशी का दिन है। भाजपा प्रदेश नेतृत्व में मुझ पर भरोसा कर जो जिम्मेदारी दी है, उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। सभी वरिष्ठ नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों के मार्गदर्शन व सहयोग से जिले में संगठन को और मजबूत बनाया जाएगा। जिलाध्यक्ष तेली ने कहा, कि आने वाले पंचायती राज चुनाव में भीलवाड़ा जिले के सभी प्रधान के पदों और जिला प्रमुख के पद पर भाजपा काबिज होगी, साथ ही उम्र के हिसाब से भीलवाड़ा जिले के संगठन में भी फेरबदल किया जाएगा। वहीं पंचायत राज चुनाव बड़ी मजबूती के साथ लड़ा जाएगा, क्योंकि पंचायत राज चुनाव से ही लोकतंत्र की नींव की शुरूआत होती है, वहीं से कार्यकर्ता नेता बनता है। वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन लेकर प्रदेश नेतृत्व के निर्देश के मुताबिक पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए अच्छे से अच्छा काम करने की कोशिश करेंगे। इससे पूर्व, प्रदेश चुनाव अधिकारी राजेंद्र गहलोत ने मंगलवार रात तेली के जिलाध्यक्ष बनाने की घोषणा की। तेली वर्तमान में भाजपा जिला महामंत्री हैं। तेली के नाम की घोषणा होते ही यहां उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उनके आवास पर पहुंचे और बधाइयां देने का सिलसिला शुरू हो गया। एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाया। इस मौके पर भाजपा जिला प्रवक्ता कैलाश सोनी, मीडिया प्रभारी विनोद झुर्रानी, एडवोकेट रघुंनदन सिंह कानावत, आजाद शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे। इसके बाद तेली टंकी के बालाजी मंदिर गए और बालाजी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। 30 वर्षों से विभिन्न पदों पर सक्रिय तेली ने फिर निवर्तमान जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण डाड व दामोदर अग्रवाल के घर जाकर आशीर्वाद लिया। भाजपा जिला प्रवक्ता कैलाश सोनी ने बताया कि लादू लाल तेली पिछले कई वर्षों से विद्यार्थी परिषद से लेकर भारतीय जनता पार्टी, युवा मोर्चा में लगातार सक्रिय होकर पूर्ण समर्पित भाव से संगठन की रीति नीति के अनुसार लगातार संगठन का कार्य विभिन्न पदों पर रहते हुए कर रहे हैं। अब भाजपा जिलाध्यक्ष बनने के बाद लंबे राजनीतिक अनुभव का संगठन को पूर्ण लाभ मिलेगा और संगठन और अधिक गतिशील एवं गतिमान होगा।
कब-कब किन पदों पर रहे तेली
¬  1989 से विद्यार्थी परिषद में कार्यकर्ता के रूप में जिला प्रमुख की जिमेदारी के साथ 1996 (6 वर्ष) तक छात्र जीवन।
¬   1992 में संघ में प्रथम वर्ष, 1995 में द्वितीय वर्ष ¬ 
   1997 से 2003 तक भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष ¬
   2004 से 2007 तक भीलवाड़ा भाजपा जिला महामंत्री ¬
   2005 से 2010 तक पार्षद नगर परिषद ¬
   2014 से 2016 तक भाजपा जिला उपाध्यक्ष ¬ 
   2018 से जिला भाजपा महामंत्री

Share This