बुधवार, 1 जनवरी 2020

पोदार काॅलेज की एन.एस.एस. की इकाईयों द्वारा ‘‘बेटी पढ़ाओ-देश बढ़ाओ’’ पर जन जागृति रैली का किया आयोजन

नवलगढ़: सेठ जी.बी. पोदार काॅलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाईयों के सात दिवसीय विशेष शिविर  में छठे दिन - बेटी पढ़ाओ - बेटी बचाओं’’ तथा बेटी पढ़ाओं - देश  बढ़ाओं’’ पर एक व्याख्यान तथा रैली का आयोजन किया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में गायत्री उच्च माध्यमिक विद्यालय के निदेशक श्री कृष्ण  दायमा थे, अध्यक्षता डाॅ. विनोद जी सैनी उपप्राचार्य पोदार काॅलेज नवलगढ़ थे।
मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि वर्तमान में फैल रही नारी विरूद्ध कुरूतियों को मिटाना चाहिए तथा संस्कार वान शिक्षा का अनुसरण करना चाहिए उन्होंने नारी शक्ति की पहचान देश  में ही नहीं बल्कि अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर हो रही है।
अध्यक्ष महोदय के द्वारा भी नारी षिक्षा तथा नारी सशक्तिकरण पर अपने विचार दिये और कहा कि दी आन्नदीलाल पोदार ट्रस्ट की ट्रस्टी सुश्री वेदिका जी के द्वारा भी ‘‘बेटी पढ़ाओं - देश  बढ़ाओं’’  अभियान चलाये जा रहे।
अतिथियों के द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों के द्वारा रैली को हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया। रैली डाॅ रामनाथ ए पोदार खेल परिसर, नवलगढ़ से प्रारम्भ होती हुई पोदार सर्किल होती हुई पोदार काॅलेज तथा शहर के विभिन्न रास्तो से होती हुई निकाली गई।



Share This