बुधवार, 1 जनवरी 2020

पोदार काॅलेज, नवलगढ़ के रोवर्स का रोवर मूट, कौटा से लौटने पर किया सम्मान!

नवलगढ़: पोदार काॅलेज के स्काउट रोवर्स का कोटा में आयोजित राज्य स्तरीय 61वाँ रोवर मूट से लौटने पर अभिनन्दन किया गया। स्काउट रोवर्स ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में निबंध, पोस्टर, हाईक, साहसिक गतिविधियों में उच्च स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। रोवर लीडर डाॅ. संजय सैनी ने बताया प्रतियोगिता 26 से 30 दिसम्बर 2019 तक कोटा में आयोजित हुई। जिसमें पोदार काॅलेज के 06 रोवर्स ने भाग लिया। रोवर्स को महाविद्यालय परिसर में सम्मनित किया गया। इस अवसर पर पोदार काॅलेज प्राचार्य डाॅ. सत्येन्द्र सिंह, उप-प्राचार्य डाॅ. विनोद सैनी व स्काउट लीडर डाॅ. संजय सैनी ने रोवर्स को माला पहनाकर अभिनन्दन किया। 
पोदार ट्रस्ट के चेयरमैन कांतिकुमार पोदार तथा पोदार ट्रस्ट की ट्रस्टी सुश्री वेदिका पोदार ने पोदार काॅलेज के रोवर्स के राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उच्च स्थान प्राप्त करने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए। रोवर्स के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



Share This