Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

पोदार कॉलेज के विज्ञान विभाग द्वारा विज्ञान दिवस का आयोजन किया गया



नवलगढ़-
कस्बे के पोदार कॉलेज,नवलगढ़ के विज्ञान विभाग द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन किया गया | इस आयोजन के प्रेरणा स्त्रोत दी आनन्दीलाल पोदार ट्रस्ट के माननीय चेयरमेन कांतिकुमार आर. पोदार, ट्रस्टी वेदिका पोदार, पोदार ट्रस्ट के अधिशाषी निदेशक एम. डी. शानभाग थे | कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने सर सी. वी. रमन की उपलब्धियों के बारे मे जानकारियां दी तथा उनके जीवनकाल से संबन्धित बहुत सी घटनाओं के बारे मे वर्णन किया और बताया कि विज्ञान की उपलब्धियों हम उनको केन्द्र मानकर कैसे नई तकनीकियों की खोज कर सकते है |

तत्पश्चात बच्चों ने अपने द्वारा बनाए गये चार्ट व मॉडल प्रस्तुत किये | कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा प्रस्तुत मॉडल का अवलोकन डॉ. सत्येन्द्र सिंह, प्राचार्य , पोदार कॉलेज ने किया | साथ ही विज्ञानं संकाय के विभाग के स्टाफ सदस्य द्वारा विद्यार्थियों द्वारा बनाए गये चार्ट व मॉडल को देखकर मॉडलों की साराहना की |

कार्यक्रम के अंत मे पोदार कॉलेज, नवलगढ़ के प्राचार्य, डॉ. सत्येन्द्र सिंह ने बच्चों द्वारा बनाये गये चार्ट ओर मॉडल की तारीफ की तथा सर सी.वी. रमन के उपलब्धियों के बारे मे जानकारियां दी और बच्चों को धन्यवाद ज्ञापित किया |