Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

पोदार ट्रस्ट द्वारा गाँधी पार्क में गाँधी जयन्ती व शास्त्री जयन्ती का आयोजन




नवलगढ़
- 2 अक्टूबर, 2021 को पोदार शिक्षण संस्थान समूह का गाँधीपार्क में गाँधी जयन्ती व श्री लाल बहादुर शास्त्री जयन्ती काआयोजन सम्पन्न हुआ। विदित रहे की महात्मा गाँधी सन् 1922 से 1930 तक दी आनन्दीलाल पोदार ट्रस्ट के सबसे पहले संस्थापक रहे हैं। इस मौके पर श्री शोएब  खत्री चेयरमैन नगरपालिका नवलगढ़, श्री कैलाष चोटिया वाइस चेयरमैन नगरपालिका नवलगढ़, ठा. आनन्द सिंह शेखावत, श्री जयसिंह कुल्हरी,एसीबीईओं प्रथम, पंचायत समिति, नवलगढ डॉ. दयाशंकर जाँगिड़, मेजर डी.पी. शर्मा, श्री मोहन लाल चूड़ीवाल, श्री फूलचंद सैनी, श्रीजनार्दन घोडे़ला, श्रीगुलाब नबी आजाद, श्री ओमप्रकाश सैन, श्री मुरली मनोहर चौबदार, श्री अर्जुन साखणियां, श्री पीरामल दायमा, श्री रामावतार सबलानिया आदि गणमान्य व्यक्ति एवं पोदार शिक्षण संस्थान समूह के पदाधिकारियों में 

दी आनंदीलाल पोदार ट्रस्ट सचिव प्रो. एम.सी. मालू, पोदार कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सत्येन्द्र सिंह, उप प्राचार्य डॉ. विनोद सैनी, पोदार बी.एड. कॉलेज के प्राचार्या डॉ. दुर्गा भोजक, उप प्राचार्य प्रो. अनिल कुमार शर्मा, आई.टी.आई. के प्राचार्य श्री श्याम सुंदर बक्शी, पोदार हिन्दी माध्यम की प्राचार्या डॉ. पूजा सैन, पोदार जी.पी.एस. प्राचार्य जीन सी.के., पोदार टाईनी टोडलर की प्रधानाचार्य सुश्री प्रेमलता, पोदारजी.पी.एस. बेरी प्राचार्या श्रीमती रेजुला देवसी, पोदार प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती सुनिता शर्मा, इग्नू समन्वयक डॉ. विक्रम सिंह जाखड़, एन.सी.सी. अधिकारी श्री कमलेश कुमार, एन.एस.एस. अधिकारी प्रो. शान्तिलाल जोशी  एवं प्रो सुमनसैनी, स्टाफ सचिव प्रो. राकेश महला, पोदार हवेली म्युजियम से श्री सुनिल शर्मा आदि ने गाँधीजी व शास्त्री जी की चित्र के समक्ष पुष्पअर्पित किये। पोदार कॉलेज नवलगढ़ में स्थापित महात्मागाँधी की प्रतिमा पर पोदार शिक्षण संस्थाओं के समस्त पदाधिकारियों एवं स्टाफ सदस्यों द्वारा पुष्पाजंली अर्पित की गई।

इस अवसर पर सुश्री वेदिका पोदार द्वारा चलाई जा रही मुहिम‘‘ज्वाय ऑफगिविंगवीक (दान उत्सव)’’ मनाने की घोषणा की गई, जिसमें 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक गरीब, असहाय और जरूरत मन्दो को आवश्यक  सामग्री वितरित की जावेगी। पोदार ट्रस्ट के चेयरमैन श्री कान्ति कुमार आर. पोदार एवं ट्रस्टी सुश्री वेदिका पोदार ने राष्ट्रपिता महात्मागाँधी व श्री लाल बहादर शास्त्री जी के आदर्शों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।