शुक्रवार, 22 अप्रैल 2022

पोदार काॅलेज में हर घर परिंडा अभियान का आगाज



नवलगढ़
-दी आनन्दीलाल पोदार ट्रस्ट, नवलगढ द्वारा संचालित सेठ जी. बी. पोदार काॅलेज, नवलगढ में आज पृथ्वी दिवस के अवसर पर स्वर्गीय श्री कान्तिकुमार आर. पोदार की स्मृति में ‘‘हर घर परिंडा’’ का शुभारंभ हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ उपवन संरक्षक श्री राजेन्द्र हुड्डा, क्षेत्रीय वन अधिकारी श्री रणवीर सिंह, श्री सुरेन्द्र सैनी एलुमिनि एवं पूर्व चेयरमैन नगरपालिका, नवलगढ, श्री योगेन्द्र मिश्रा एलुमिनि पोदार काॅलेज, पोदार ट्रस्ट के अधिशाषी निदेशक  एम. डी. शानबाग, ट्रस्ट के सी.ई.ओ. श्री सुबेनाॅय तालुकदार, प्राचार्य डाॅ. सत्येन्द्र सिंह, उप-प्राचार्य एवं कार्यक्रम संयोजक डाॅ. विनोद सैनी, बी.एड. प्राचार्या डाॅ. दुर्गा भोजक के सानिध्य में हुआ।

कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा प्रतीकात्मक रूप से पोदार काॅलेज, में 100 परिंडे लगाए गये। उपवन संरक्षक श्री राजेन्द्र हुड्डा ने कहा कि ‘‘पोदार काॅलेज द्वारा आज जो परिंडा अभियान का आगाज किया है यह जीव-जगत के लिए अनुपम सौगात है तथा क्षेत्र के लिये प्रेरणादायी है।’’

श्री सुरेन्द्र सैनी का कहना है, कि पोदार ट्रस्ट द्वारा सामाजिक कार्याे में बढचढ कर हिस्सा लेने की परम्परा रही है। पोदार काॅलेज द्वारा इस तरह के कार्यक्रम करके सामाजिक जागरूकता का कार्य किया जा रहा है, जो प्रषंसनीय है। पोदार काॅलेज के पूर्व छात्र योगेन्द्र मिश्रा का कहना था कि नवलगढ क्षेत्र के लिए पोदार ट्रस्ट ने अद्भुत कार्य किया है षिक्षा, खेल, रोजगार, पर्यावरण संरक्षण जैसे क्षेत्रों में पोदार काॅलेज का अद्वितीय योगदान है।

पोदार काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. सत्येन्द्र सिंह ने कहा, कि आज विश्व  में लगातार पर्यावरण अवनयन बढ रहा है। हमारे द्वारा इस तरह के छोटे-छोटे प्रयासों द्वारा हम हमारे पर्यावरण की रक्षा कर सकते है।

‘‘हर घर परिंडा अभियान’’ के संयोजक एवं उप-प्राचार्य डाॅ. विनोद सैनी ने बताया कि पोदार काॅलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना, एन.सी.सी., स्काउट, पोदार काॅलेज के नियमित विद्यार्थी एवं एलुमिनाई व पोदार शिक्षण  संस्थान परिवार के सभी सदस्यों द्वारा पक्षियों को बचाने के उद्येष्य से परिंडे लगाने की पहल की है। यह पहल पूर्व चेयरमैन स्वर्गीय श्री कान्तिकुमार आर. पोदार की स्मृति में पृथ्वी दिवस के अवसर पर की गई है। यह कार्यक्रम 29 अप्रैल, 2022 तक चलेगा जिसमें 5000 से अधिक परिंडे लगाए जाने है। उसके लिए गूगल फाॅर्म के माध्यम से रजिस्ट्रेषन किए जा रहे है। अभी तक 1125 लोगो ने रजिस्ट्रेषन करवाया है तथा प्रत्येक विधार्थी को 04 परिंडे लगाने तथा उसमें नियमित पानी भरने की जिम्मेदारी दी।

इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम के अधिकारी प्रो. शान्तिलाल जोषी, इकाई द्वितीय की कार्यक्रम अधिकारी सुश्री सुमन सैनी, ए.एन.ओ. ले. कमलेश  कुमार, स्काउट प्रभारी डाॅ. संजय सैनी, प्रो. चेतन दाधीच, डाॅ. अनिल शर्मा, डाॅ. विधाधर शर्मा, डाॅ. दाउलाल बोहरा सहित सभी विभागाध्यक्ष, व्याख्याता एवं स्टाफ के समस्त सदस्य मौजूद रहे।

दी आनन्दीलाल पोदार ट्रस्ट के चेयरमैन श्री राजीव के. पोदार व ट्रस्टी सुश्री वेदिका पोदार द्वारा प्रेषित संदेश  में कहा कि पोदार काॅलेज एवं ट्रस्ट परिवार द्वारा किए जा रहे जैव संरक्षण  एवं पर्यावरण संरक्षण के कार्य वर्तमान समय में बहुत महत्वपूर्ण है। इस अभियान द्वारा हम पक्षियों का जीवन बचा सकते है। आज विश्व  में जो पर्यावरणीय संकट पैदा हो रहे है उन्हें हम इस तरह के छोटे-छोटे कार्यो द्वारा हल कर सकते हैं।





Share This