बुधवार, 13 अप्रैल 2022

श्रद्धेय स्वर्गीय श्री कान्तिकुमार आर. पोदार जयंती एवं पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन




नवलगढ़
-दी आनन्दीलाल पोदार ट्रस्ट, नवलगढ द्वारा संचालित सेठ जी. बी. पोदार काॅलेज में आज दिनांक 12.04.2022 को पोदार ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन स्वर्गीय श्री कान्तिकुमार जी आर. पोदार की जयंती समारोहपूर्वक आयोजित की गई। इस अवसर पर सत्रपर्यन्त शैक्षणिक एवं  अशैक्षणिक  गतिविधियों में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वर्गीय श्री कान्तिकुमार जी आर. पोदार की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डी. वाई एस. पी., नवलगढ श्री सतपाल सिंह रहे। विशिष्ट अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष श्री शोयब खत्री, नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री कैलाश चोटिया, नवलगढ, राजकीय पी. जी. काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. रामगोपाल शर्मा, समाजसेवी एवं उद्योगपति श्रीकान्त मुरारका, श्री रवीन्द्र पुरोहित, डाॅ. श्रवण सैनी राजकीय महाविद्यालय, नवलगढ, डाॅ. गिरधारी लाल एवं शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पोदार ट्रस्ट के अधिशाषी निदेशक  श्री एम. डी. शानभाग ने की।

कार्यक्रम के शुभारंभ के पष्चात् सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। स्वागत भाषण एवं अतिथियों का अभिनन्दन पोदार ट्रस्ट के सचिव एम. सी. मालू ने किया। श्री कान्तिकुमार जी आर. पोदार के जीवन में जुड़े विभिन्न प्रसंगो के बारे में बताया। प्रो. एम. सी. मालू ने बताया कि पोदार ट्रस्ट पिछले 100 वर्षो से नवलगढ मे शैक्षिक, धार्मिक, सामाजिक सरोंकारों में सिरमौर रहा हैं। पोदार ट्रस्ट द्वारा संचालित विभिन्न शिक्षण संस्थानों में आज सैंकड़ो विद्यार्थी अध्ययनरत हैं प्रो. एम. सी. मालू ने बताया कि श्री कान्तिकुमार जी आर. पोदार 1989 से पोदार ट्रस्ट के चेयरमैन रहे तथा उन्होनें नवलगढ क्षेत्र मे ही नहीं अपितु देशभर मे अभुतपूर्व कार्य किए हैं।

इस अवसर पर पोदार काॅलेज प्राचार्य डाॅ. सत्येन्द्र सिंह ने अपने सम्बोधन मे सर्वप्रथम बाबूजी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। प्राचार्य ने अपने विचार रखते हुए बताया कि पोदार काॅलेज नए सत्र 2022-23 से ‘स्वर्गीय श्री कान्तिकुमार जी आर. पोदार मेमोरियल स्काॅलरशिप’ योग्य विद्यार्थियों के लिए देने जा रही हैं। प्राचार्य का कहना हैं, कि हमारे विद्यार्थियों मे प्रतिभा की कोई कमी नही हैं उन्हें नए-नए इनोवेटिव आइडिया को साकार करने के लिए पोदार ट्रस्ट छात्रों को आर्थिक सहयोग करेगा। इसके लिए पोदार ट्रस्ट की ओर से श्री कान्तिकुमार आर. पोदार इनक्युुबेशन सेंटर की स्थापना एवं उद्घाटन आज श्री कैलाश चोटिया, उपाध्यक्ष, नगरपालिका, नवलगढ द्वारा किया गया। इस सेंटर की सहायता से काॅलेज के योग्य विद्यार्थियों को नवाचार एवं शोध के कार्यो के लिए प्लेटफाॅर्म मिलेगा। इस अवसर पर ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री सुबेनाॅय तालुकदार उपस्थित थे। प्राचार्य का कहना है, कि इस सेंटर की भांति ही पूर्व में जी. पी. एस. स्कूल मे भी अटल टिंकरिंग लैब की स्थापना की जा चुकी हैं।

विषिष्ट अतिथि डाॅ. रामगोपाल शर्मा प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय, नवलगढ, डी. वाई. एस. पी. श्री सतपाल सिंह पूर्वछात्र पोदार काॅलेज ने भी पोदार ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे शैक्षिक एवं सामाजिक कार्यो की प्रशंसा की।

कार्यक्रम के अगले चरण में विश्वविद्यालय स्तर पर मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले 9 विद्यार्थियों को सम्मानित किया। जिसमें मोनिका जाँगिड़ प्रथम स्थान रसायन शास्त्र, योगेन्द्र कुमार सातवां स्थान रसायन शास्त्र, पूनम शर्मा प्रथम स्थान भौतिक शास्त्र, पूनम चैधरी दसवां स्थान भौतिक शास्त्र, कौमी पाचवां स्थान गणित, महिमा सोनी तीसरा स्थान जन्तुविज्ञान, षिल्पा बड़गुजर पाचवां स्थान जन्तुविज्ञान, पूजा सैनी पाचवां स्थान अंग्रेजी, पूजा सैनी। सुमेर सिंह आठवां स्थान अंग्रेजी विषय में विश्वविधालय स्तर  पर स्थान प्राप्त किए जिन्हंे पुरस्कृत किया गया।

इसी क्रम में पोदार ट्रस्ट में पिछले 20 वर्षो से कार्य कर रहे कर्मचारियों को भी पांच हजार रूपए का चैक प्रषस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहने वाले 102 विद्यार्थियों को भी पुरूष्कृत किया गया। इसी प्रकार खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में स्थान प्राप्त 120 विद्यार्थी एवं एन. सी. सी. के भी लगभग 107 विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त करने पर प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में उप-प्राचार्य, कार्यक्रम समन्वयक डाॅ. विनोद सैनी ने सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रो. शान्तिलाल जोशी एवं प्रो. श्यामा डिडवानिया ने किया। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान के साथ समापन किया गया।

पोदार ट्रस्ट के चेयरमैन श्री राजीव के. पोदार एवं ट्रस्टी सुश्री वेदिका पोदार ने  सन्देश द्वारा स्वर्गीय श्री कान्तिकुमार जी आर. पोदार (पूर्व चेयरमैन दी आनन्दीलाल पोदार ट्रस्ट) की जयन्ती पर श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा आदरणीय बाबूजी द्वारा बताये गए मार्ग पर चलकर जनकल्याण के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।



Share This