शनिवार, 26 नवंबर 2022

पोदार काॅलेज में संविधान दिवस आयोजित



दी आनन्दीलाल पोदार ट्रस्ट के अन्तर्गत संचालित सेठ जी. बी. पोदार काॅलेज, नवलगढ में मानविकी पीठ विभाग मे उप-प्राचार्य डाॅ. विनोद कुमार सैनी की अध्यक्षता मे संविधान दिवस आयोजित हुआ। उन्होंने कहा कि संविधान लागू होने से दो महीने पहले 26 नवम्बर, 1949 को संविधान बनाने वाली सभा ने कई चर्चाओं और संषोधनों के बाद संविधान स्वीकार किया था। इसी कारण 26 नवम्बर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। ये पहली बार 26 नवम्बर, 2015 को मनाया गया था। जो अब निरन्तर मनाया जा रहा है।

भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. शान्तिलाल जोशी  ने कहा कि भारत का संविधान विष्व का विस्तृत संविधान है। जो समय काल परिस्थितियों के अनुरूप देश  की प्रगति में सहायक है। मानविकी पीठ विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ. विक्रम सिंह जाखड़ ने कहा कि यह संविधान विश्व  का सबसे बड़ा लिखित संविधान है, जो सभी देषों के लिए एक आदर्ष संविधान है।

डाॅ. अनिल शर्मा ने कहा कि लिखित संविधान के निर्माण के लिए देशभर  से 389 सदस्य चुने गए थे। जिन्होंने 2 वर्ष 11 महीने और 18 दिन में संविधान पूरा किया। मूल संविधान हिन्दी और अंग्रेजी में प्रेम बिहारी नारायण राय जादा द्वारा सुलेख के साथ हस्तलिखित किया गया था। इस आयोजन मे अन्य स्टाफ सदस्यों एवं विद्यार्थियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

दी आनन्दीलाल पोदार ट्रस्ट के चेयरमैन श्री राजीव के. पोदार, ट्रस्टी सुश्री वेदिका पोदार, अधिषाषी निदेषक श्री एम.डी. शानभाग, सलाहकार डाॅ. रामगोपाल शर्मा, सी.ओ.ओ.  श्री प्रतीक प्राषर एवं पोदार काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. सत्येन्द्र सिंह ने स्टाफ सदस्यों एवं विद्यार्थियों को संविधान दिवस की बधाई प्रेषित की।




Share This