शनिवार, 26 नवंबर 2022

पोदार काॅलेज में अन्तर्राष्ट्रीय बालिका शिशु दिवस का आयोजन



नवलगढ स्थित सेठ जी. बी. पोदार काॅलेज में वुमन सेल के तत्वाधान में अन्तर्राष्ट्रीय बालिका शिशु दिवस का आयोजन हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हेड कान्स्टेबल कोतवाली नवलगढ  सुषीला रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डाॅ. सत्येन्द्र सिंह ने की। विषिष्ट अतिथि उप-प्राचार्य डाॅ. विनोद सैनी रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन व माल्यार्पण के साथ प्रारंभ हुआ।


मुख्य वक्ता श्रीमती सुषीला ने छात्राओं को सम्बोधित करते हुए बताया कि आज समाज में बालिकाओं की स्थिति में सुधार आया है, किन्तु अनेक समस्याएँ आज भी मौजूद है, जैसे कन्या भ्रूण हत्या, कन्या शिशु हत्या, दहेज, महिला उत्पीड़न, घरेलु हिंसा जैसी समस्याएँ है। श्रीमती सुषीला ने छात्राओं से आह्वान किया कि हमें इन समस्याओं का मजबूती से मुकाबला करना चाहिए। सरकार द्वारा आहवान् महिला सषक्तिकरण के लिए जो  योजनाएं चलाई जा रही है, उनसे सषक्त होना चाहिए।

प्राचार्य डाॅ. सत्येन्द्र सिंह ने कहा कि आज बालिकाओं और महिलाओं के प्रति साइबरक्राइम बढने लगे है, अतः इस बारे में छात्राओं को सजग रहना चाहिए।

उप-प्राचार्य डाॅ. विनोद सैनी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहाकि महिला सषक्तिकरण आजादी के 75 सालों के बाद भी पूर्ण नही हुआ है। भारतीय संस्कृति में नारी का स्थान सदैव ही सर्वाेपरि रहा हैं, किन्तु आज भी हमारे समाज में महिलाओं की स्थिति अच्छी नही है। अतः हमंे इस तरह के जागरूकता कार्यक्रमों द्वारा महिला सषक्तिकरण की दिषा में कार्य करना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान काॅलेज की 70 छात्राएं उपस्थित रही। इस अवसर पर काॅलेज के विभागाध्यक्ष एवं व्याख्याता मौजूद रहे। स्वागत भाषण प्रो. मुकेष सैनी ने दिया तथा धन्यवाद प्रो. रचना ने दिया।

पोदार ट्रस्ट के चेयरमेन श्री राजीव के. पोदार, ट्रस्टी सुश्री वेदिका पोदार, अधिषाषी निदेषक एम. डी. शानभाग, पोदार ट्रस्ट के सलाहकार डाॅ. रामगोपाल शर्मा, सी.ओ.ओ. प्रतीक पाराषर ने बालिका जागरूकता कार्यक्रम पर प्रसन्नता व्यक्त की।



Share This